फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan and Aishwarya Rai film Jodha Akbar will be shown in oscars award

Hrithik-Aishwarya: ऋतिक-ऐश्वर्या की इस फिल्म के पूरे हुए 17 साल; अब ऑस्कर ने किया बड़ा ऐलान

Sun, 16 Feb 2025 05:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 16 Feb 2025 05:24 PM IST
सार

Jodha Akbar: ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म 'जोधा अकबर' के 17 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर ऑस्कर ने बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान से फिल्म के डायरेक्टर काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Hrithik Roshan and Aishwarya Rai film Jodha Akbar will be shown in oscars award
ऋतिक ऐश्वर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryarai_only

विस्तार

ऋतिक रोशन और ऐश्वार्या राय ने 17 साल पहले जोधा अकबर फिल्म में एक साथ काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। 2008 में आई ये फिल्म भारत में हिट हुई थी। जोधा अकबर को लेकर ऑस्कर ने बड़ा ऐलान किया है। ऑस्कर अवॉर्ड के आयोजक 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्टर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का ऐलान किया है।
विज्ञापन


डायरेक्टर ने जताया आभार
'जोधा अकबर' के 17 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि 'जोधा अकबर के 17 साल पूरे होने पर मैं दर्शकों का बहुत आभारी हूं। लोगों ने इसे अपनी यादों में संजोए रखा और प्यार जताया। फिल्म की रिलीज से लेकर ऑस्कर में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग तक, इसमें शामिल सभी लोगों के शानदार काम की वजह से ये फिल्म कामयाब हो सकी। जोधा अकबर को मिल रही तारीफ उत्साहित करने वाली है और मैं इसे दुनिया भर में दर्शकों से प्यार पाता देखकर हैरान हूं।'
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ileana D'Cruz: कौन हैं इलयाना डिक्रूज के पति माइकल डोलन? कपल के घर फिर गूंजने वाली है किलकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्कर में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग
'जोधा अकबर' फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोविरकर हैं। फिल्म 15 फरवरी 2008 को रिलीज हुई थी। मार्च के महीने में ऑस्कर में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन ने अकबर का किरदार निभाया था, वहीं ऐश्वर्या ने जोधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ था। फिल्म ने अब तक 107.93 की कमाई की है।

यह खबर भी पढ़ें: Mawra Hocane: 'सनम तेरी कसम' के बाद तीन हिंदी फिल्में साइन कर चुकी हैं मावरा, सीक्वल में करना चाहती हैं काम

ऋतिक को फिल्म के लिए मिला था अवार्ड
'जोधा अकबर' फिल्म में बेहतरीन अदाकारी करने के लिए साल 2009 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ज दिया गया था। फिल्म में मुगल शासक अकबर और उनकी बीवी की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म बेहतरीन सेट, जबरदस्त कॉस्ट्यूम और कलाकारों की अदाकारी की वजह से चर्चा में रही थी। आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग 7.5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed