फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan And Junior NTR Dance Face Of In War 2 Countdown Now Begin Shooting Will Start From Next Week

War 2 Dance Muqabala: ऋतिक-जूनियर एनटीआर के डांस मुकाबले की उल्टी गिनती शुरू, तैयारियां पूरी शूटिंग अगले हफ्ते

Sat, 28 Jun 2025 11:21 AM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:21 AM IST
सार

War 2 Dance Battle: ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का डांस मुकाबला होने की बातें अरसे से सुनी जा रही हैं। अब इस डांस बैटल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan And Junior NTR Dance Face Of In War 2 Countdown Now Begin Shooting Will Start From Next Week
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज जैसे जैसे करीब आती जा रही है, इसके कलाकारों की धड़कनें तेज होने लगी है। फिल्म के लीड कलाकारों ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पर इस फिल्म के लिए बहुचर्चित गाना अगले हफ्ते फिल्माया जाएगा।अंधेरी पश्चिम स्थित वाईआरएफ स्टूडियो में इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चलती रही हैं और सूत्रों की मानें तो ये तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं। इस डांस मुकाबले के रिहर्सल्स भी शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

Hrithik Roshan And Junior NTR Dance Face Of In War 2 Countdown Now Begin Shooting Will Start From Next Week
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के पोस्टर दूसरे फिल्म निर्माता भले हिंदी में न जारी करते हो लेकिन देश की अग्रणी फिल्म निर्माण कंपनी होने के नाते यशराज फिल्म्स ने इसमें कभी कोई कोताही नहीं की। अपनी अगली फिल्म ‘वॉर 2’ को आईमैक्स पर रिलीज करने के एलान के साथ ही कंपनी ने बीते दिन फिल्म के सोलो हिंदी पोस्टर भी जारी कर दिए। फिल्म की डबिंग करीब करीब पूरी होने को है। 

आजादी की सालगिरह की पूर्व संध्या पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का एक गाना अब भी फिल्माया जाना बाकी है। इस गाने में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का डांस मुकाबला होने की बातें अरसे से सुनी जा रही हैं। फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्र बताते हैं कि गाने की रिहर्सल बीते कई दिनों से यशराज फिल्म्स के अंधेरी पश्चिम स्थित स्टूडियो में चल रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की तारीखों की भी पुष्टि हो चुकी है और निर्देशक अयान मुखर्जी ने भी इस गाने की शूटिंग के लिए कमर कस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan And Junior NTR Dance Face Of In War 2 Countdown Now Begin Shooting Will Start From Next Week
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में ‘वॉर 2’ में आलिया भट्ट का एक खास किरदार बताया जा रहा है, जिसे बाद में फिल्म ‘अल्फा’ में विस्तारित किया जाएगा। कहा ये भी जा रहा है कि यशराज फिल्म्स अपनी बीते साल की फिल्म ‘पठान’ में जासूस जिम की कहानी को भी सोलो फिल्म के रूप में विकसित करने की तैयारी में हैं। संभावना इस किरदार के भी फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आने की बनती जा रही है। 
विज्ञापन

Hrithik Roshan And Junior NTR Dance Face Of In War 2 Countdown Now Begin Shooting Will Start From Next Week
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
14 अगस्त को रिलीज होने वाली निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ की पहली झलक दर्शक जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर देख चुके हैं, फिल्म का ट्रेलर इस गाने की शूटिंग के बाद ही रिलीज किए जाने की तैयारी है। और, अब तक की योजना के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर के तुरंत बाद जो गाना सबसे पहले इस फिल्म से रिलीज होगा, वह ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का ये डांस मुकाबला ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed