फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan Fans Did Not Get Chance To Meet Actor After Paying 1.2 Lakh Rupees On His US Tour In Dallas

Hrithik Roshan: अमेरिका में ऋतिक के कार्यक्रम में बदइंतजामी पर भड़के फैंस, एक्टर से की मदद की अपील

Wed, 09 Apr 2025 09:36 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 09 Apr 2025 09:36 AM IST
सार

Hrithik Roshan US Tour: अमेरिका में ऋतिक रोशन की दीवानगी इस कदर है कि लोग उनसे मिलने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इतने खर्चे के बाद भी अभिनेता से मिलने का मौका नहीं मिल रहा है। जिस पर अब फैंस एक्टर से शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Fans Did Not Get Chance To Meet Actor After Paying 1.2 Lakh Rupees On His US Tour In Dallas
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम-@hrithik_roshan_trp

विस्तार

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपने अमेरिका दौरे पर हैं। जहां वो अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान वो फैंस से भी मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेता टेक्सास के डलास में पहुंचे, जहां उन्होंने एक फैन मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लेकिन वहां मौजूद फैंस का अनुभव अच्छा नहीं रहा और उन्होंने मैनेजमेंट की आलोचना की है। क्योंकि फैंस कई लाख रुपए खर्च करके अभिनेता से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ऋतिक से मिलने का मौका भी नहीं मिला। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन

फैंस ऋतिक से कर रहे शिकायत
अभिनेता के कार्यक्रम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां भारी संख्या में ऋतिक के फैंस को देखा जा सकता है। इस दौरान ऋतिक ने अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए अपने डांस मूव्स भी दिखाए। लेकिन दूसरी ओर कार्यक्रम की अव्यवस्थाओं और अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर फैंस ऋतिक के इंस्टाग्राम पर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस दौरान एक प्रशंसक जिसने ऋतिक से मिलने के लिए 1.2 लाख रुपये से अधिक खर्च करने का दावा किया है, वह उनके साथ एक तस्वीर लेने के लिए मना किए जाने के बाद अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसक का पोस्ट हुआ वायरल
इस प्रशंसक ने पोस्ट में लिखा, “ऋतिक रोशन से मिलने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 1500 डॉलर (लगभग 1.2 लाख रुपए) + सामान्य प्रवेश टिकट खर्च किए और मुझे एक तस्वीर भी नहीं मिली। मीट एंड ग्रीट करने वाली आधी लाइन के साथ तस्वीरें लेने से इनकार कर दिया गया और इतने पैसे खर्च करने के बावजूद हमें वापस भेज दिया गया। क्या हमने मना करने के लिए 2 घंटे लाइन में इंतजार किया?”




ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति निक जोनस को बताया शानदार कलाकार, बेटी मालती ने पापा पर इस तरह लुटाया प्यार

फैंस ने की ऋतिक से मदद करने की अपील
इसके अलावा कई फैंस ने ऋतिक के इंस्टाग्राम पर भी अपनी शिकायत की है। ऋतिक की अमेरिका टूर की पुरानी पोस्ट पर फैंस ने कमेंट किए हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट में ऋतिक रोशन को मेंशन करते हुए लिखा, “अब समय आ गया है कि आप आगे आएं और अपने यूएस-स्थित प्रशंसकों के विश्वास के अनुसार हीरो बनें। आपके रंगोत्सव होली टूर कार्यक्रमों में, युवा लड़कियों को धक्का दिया जा रहा है और मिलने-जुलने के लिए 1500 डॉलर तक का भुगतान करने वाले प्रशंसकों को वापस भेज दिया जा रहा है।


ये आपके प्रशंसक हैं - आपके समर्थक हैं, जो अपने दिल में खुशी और अपने आदर्श से मिलने के सपने लेकर आए हैं। हम समझते हैं कि आपका समय कीमती है। लेकिन अभी, आपकी उपस्थिति और स्वीकृति उन लोगों के लिए सब कुछ है जो आपसे प्यार करते हैं और आपका सम्मान करते हैं। सबसे कम उम्र के प्रशंसकों से लेकर आजीवन प्रशंसकों तक, उनके लिए आगे आने का समय आ गया है। हम बे एरिया में आपका इंतजार करेंगे। आइए इसे सही करें।”






ये खबर भी पढ़ें: 
South Films: 'SSMB 29'-'पेद्दी' के लिए उत्साहित फैंस, साउथ की कई फिल्मों के लिए मांगा अपडेट

फैंस ने इवेंट को ही बताया स्कैम
एक अन्य प्रशंसक ने आयोजकों को मेंशन करते हुए लिखा, “मिस मैनेजमेंट से बहुत निराश हूं। ऋतिक डलास में थे और बहुत सारा पैसा देने के बाद भी हमें उनसे मिलने का मौका नहीं मिला। ऋतिक आपके बहुत बड़े प्रशंसक हैं और आम लोगों के लिए यह उचित नहीं है कि उन्हें आपसे मिलने का मौका न मिले।” कई फैंस ने इस ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम को स्कैम बताया है। तो वहीं कई फैंस ने अभिनेता से न मिल पाने के लिए निराशा जताई है और समारोह के दौरान बच्चों और महिलाओं को धक्का देने और उनसे बदतमीजी करने के भी आरोप लगाए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed