फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan Junior NTR Starrer War 2 Trailer Release On 25th July Makers Host A Big Event

War 2 Trailer: इस दिन रिलीज होगा ‘वॉर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर बताया क्यों खास है यह तारीख?

Tue, 22 Jul 2025 12:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

War 2 Trailer Release Date: ‘वॉर 2’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर की रिलीज डेट घोषित कर दी है। जानिए कब आ रहा है फिल्म का ट्रेलर।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Junior NTR Starrer War 2 Trailer Release On 25th July Makers Host A Big Event
वॉर 2 - फोटो : एक्स@yrf

विस्तार

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ‘वॉर 2’ के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की तारीख का खुलासा कर दिया है। जिसके बाद फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब उत्साहित हैं।

विज्ञापन

25 जुलाई को आएगा फिल्म का ट्रेलर
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है कि ‘वॉर 2’ का मच अवेटेड ट्रेलर तीन दिन बाद यानी 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


 

ऋतिक-जूनियर एनटीआर के 25 साल पूरे होने पर होगा ट्रेलर लॉन्च
ट्रेलर की रिलीज डेट बताते हुए मेकर्स की ओर से एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें एक ऋतिक और जूनियर एनटीआर का एक पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर पर ही ट्रेलर की रिलीज डेट लिखी है। इसके साथ ही लिखा है, ‘2025 में भारतीय सिनेमा के दो आइकन अपने सिनेमा के सफर के 25 साल पूरे कर रहे हैं। जीवन में एक बार आने वाले इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए यशराज फिल्म 25 जुलाई को ‘वॉर 2’ का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहा है।’

यह खबर भी पढ़ेंः Film War 2: फिल्म ‘वॉर 2’ का नया पोस्टर जारी, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त टक्कर

14 अगस्त को रिलीज होगी ‘वॉर 2’
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वो इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। जबकि ऋतिक रोशन एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर के किरदार में ही दिखाई देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed