फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan Shares A Congratulations Post For Rajinikanth Before War 2 And Coolie Box Office Clash

Hrithik Roshan: ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की टक्कर से पहले ऋतिक ने रजनीकांत को बताया अपना गुरु, पोस्ट कर दी बधाई

Wed, 13 Aug 2025 02:44 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 13 Aug 2025 02:44 PM IST
सार

Hrithik Roshan’s Post For Rajinikanth: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले अब ऋतिक ने रजनीकांत के लिए एक खास पोस्ट की है। जानिए उसमें क्या कुछ उन्होंने लिखा।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Shares A Congratulations Post For Rajinikanth Before War 2 And Coolie Box Office Clash
ऋतिक रोशन और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक दिन बाद यानी कल 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होने वाला है। इसमें एक फिल्म है रजनीकांत की ‘कुली’ और दूसरी है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’। दोनों ही फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। अब इस क्लैश से एक दिन पहले ऋतिक रोशन ने सुपरस्टार रजनीकांत के लिए एक खास पोस्ट किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

50 साल पूरे होने पर ऋतिक ने दी बधाई
‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के रिलीज से पहले ऋतिक रोशन ने आज रजनीकांत के करियर के 50 साल पूरे होने पर एक्स पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ऋतिक ने रजनीकांत को अपना बेस्ट टीचर और प्रेरणा बताया है। ऋतिक ने लिखा, “एक अभिनेता के रूप में आपके साथ मैंने अपनी शुरुआत की। आप मेरे पहले शिक्षकों में से एक थे। आज भी आप एक प्रेरणा हैं। आपने एक स्टैंडर्ड सेट किया है। पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के 50 साल पूरे होने पर आपको बधाई।”

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshan Shares A Congratulations Post For Rajinikanth Before War 2 And Coolie Box Office Clash
रजनीकांत और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

12 साल की उम्र में रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आए थे ऋतिक
ऋतिक रोशन ने साल 1986 में आई फिल्म ‘भगवान दादा’ में रजनीकांत के साथ अभिनय किया था। उस वक्त ऋतिक सिर्फ 12 साल के थे। यही वजह है कि ऋतिक ने रजनीकांत को अपना गुरु को बताया है। हालांकि, ‘भगवान दादा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

Hrithik Roshan Shares A Congratulations Post For Rajinikanth Before War 2 And Coolie Box Office Clash
वॉर 2 बनाम कूली - फोटो : सोशल मीडिया
14 अगस्त को होगा बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा क्लैश
‘वॉर 2’ और ‘कुली’ ये दोनों ही फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इन दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसे इस साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है। हालांकि, एडवांस बुकिंग में ‘कुली’ ‘वॉर 2’ पर भारी पड़ती दिख रही है। ऐसे में इस क्लैश से पहले ऋतिक द्वारा रजनीकांत के लिए पोस्ट करने और उन्हें बधाई देने पर यूजर्स ऋतिक की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed