फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik roshan shares pictures with priyanka chopra and nick related to music show night

Hrithik Roshan: अभिनेता ने शेयर किया संदेश, बोले- इस अद्भुत रात के लिए धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा; देखें पोस्ट

Sat, 12 Apr 2025 09:40 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 12 Apr 2025 09:40 AM IST
सार

Hrithik Roshan: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इस समय यूएस टूर पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात की और एक नोट शेयर किया। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन
Hrithik roshan shares pictures with priyanka chopra and nick related to music show night
प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन - फोटो : एक्स- @TheSidMathur

विस्तार

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपने अनुभवों को दर्शकों से साझा करते रहते हैं। अब अभिनेता ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास से मुलाकात की। इस खास मौके पर ऋतिक ने एक संदेश भी लिखा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


निक जोनास-प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए ऋतिक
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें कई तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, उसी तस्वीर में निक जोनास, प्रियंका चोपड़ा और एड्रियन वॉरेन भी दिख रही हैं। पोस्ट की गई अन्य दो तस्वीरों में निक और एड्रियन वॉरेन नजर आ रही हैं। आपको बतात चलें कि ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड निक जोनास के ब्राडवे म्यूजिकल ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी समय की ये तस्वीरें हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)




यह खबर भी पढ़ें: Tahira Kashyap: ताहिरा ने साझा किए अस्पताल के अनुभव, शाहरुख का गाना सुन डॉक्टर से कहा- सर इसे तो बंद ही कर दो

ऋतिक ने लिखा प्यारा संदेश
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, हम अंदर यह सोचकर गए थे कि दोस्तों के साथ ये शानदार रात होगी। जब बाहर आए तो हम सभी हैरान थे और बहुत ही सुकून महसूस कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने निक जोनास के गाने 'द लास्ट फाइ ईयर्स' को एक शानदार अनुभव बताया और निक जोनास की प्रस्तुति के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही निक के गाने की को-स्टार एड्रियन वॉरेन की भी सराहना करते हुए बताया कि मजेदार संगीत शो था। अंत में प्रियंका चोपड़ा को इस अद्भुत संगीत कार्यक्रम, मस्ती और भोजन वाली रात के लिए धन्यवाद दिया। 

यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद पर प्रकाश राज की एंट्री, किया कटाक्ष; बोले- ‘तमिलनाडु कैसे..’

एक नजर ऋतिक रोशन की ओर
अभिनेता ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ में बतौर निर्देशक के रूप में डेब्यू करने वाले हैं, जिसमें वह बतौर एक्टर भी नजर आएंगे। इसके अलावा इस समय वह अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed