फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan Viral on social media and stuns the american internet at age of 50 users ask who is he

Hrithik Roshan: अमेरिकी इंटरनेट पर वायरल हो रहे ऋतिक रोशन, एक पोस्ट ने छेड़ दी सोशल मीडिया पर बहस

Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 07 Apr 2025 01:08 AM IST
सार

Hrithik Roshan Viral In US: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अमेरिकी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक यूजर की पोस्ट ने वहां कि सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Hrithik Roshan Viral on social media and stuns the american internet at age of 50 users ask who is he
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हाल ही में अमेरिका के इंटरनेट पर वायरल हो गए। एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अभिनेता को लेकर ट्विटर पर बहस शुरू कर दी। दरअसल, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें ऋतिक को 50 साल की उम्र में भी युवा दिखाया गया। इसके बाद से यह पोस्ट तेजी के साथ वायरल होने लगी।

विज्ञापन


मिलियन में मिले व्यू
वायरल पोस्ट में ऋतिक रोशन को एक बूढ़े अमेरिकी व्यक्ति के साथ दिखाया गया। दोनों में तुलना कि गई कि पुराने दौर के लोग 50 वर्ष में कैसे दिखते थे और अब के लोग 50  वर्ष में कैसे दिखते हैं। पोस्ट में लिखा है, ‘1985 में 50 वर्षीय बनाम 2025 में 50 वर्षीय।’ यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिसे 48,000 से ज्यादा लाइक और लगभग 6 मिलियन व्यू मिले।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: जाट रिलीज होने से पहले सनी ने की बॉक्सर मैरी कॉम से मुलाकात, फैंस को याद आया ढाई किलो का हाथ

अमेरिकी सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पोस्ट के वायरल होते ही अमेरिकी सोशल मीडिया पर ऋतिक की पोस्ट को लेकर बहस छिड़ गई। जो लोग ऋतिक को नहीं जानते, उन्होंने पूछा, ‘वह कौन हैं?’ फैंस ने उनका परिचय बॉलीवुड के सुपरस्टार के तौर पर दिया। उन्हें भारत का सबसे हैंडसम और सफल अभिनेता भी बताया गया।
हालांकि, कुछ फैंस ने ऋतिक की दूसरे व्यक्ति के साथ की गई तुलना को ठीक नहीं माना। उन्होंने कहा, ‘शर्त है कि ज्यादातर लोग नहीं जानते कि दाईं ओर वाला लड़का कौन है। ऋतिक रोशन बॉलीवुड में एक मेगा सुपरस्टार हैं। नहीं, आम लोग 50 साल की उम्र में भी बाईं ओर वाले लड़के की तरह दिखते हैं। आप एक अभिनेता की तुलना एक आम आदमी से कर रहे हैं।’ एक प्रशंसक ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘ऋतिक रोशन ग्लोबल हो गए हैं।’ 













यह खबर भी पढ़ें: Indian Idol 15: ‘इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी मानसी घोष के नाम, जीतने पर मिली चमचमाती कार

‘कृष 4’ का करेंगे निर्देशन
हाल ही में राकेश रोशन ने घोषणा की कि ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ का निर्देशन करेंगे। इस फैसले ने अभिनेता के फैंस को चौंका दिया। लंबे समय से फिल्म के निर्देशन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि इसका निर्देशक कौन होगा।


ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट
ऋतिक रोशन के आगामी कार्यों की बात करें तो वह 'वॉर 2' में मेजर कबीर धालीवाल की अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं, जिसमें तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। अभिनेता को आखिरी बार दीपिका पादुकोण के साथ एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed