फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan War 2 Teaser Has been Released On Occasion Of Jr NTR Birthday

War 2 Teaser: बर्थडे पर Jr NTR ने किया जंग का एलान, ऋतिक रोशन से इस दिन होगी टक्कर

Tue, 20 May 2025 11:02 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 20 May 2025 11:02 AM IST
सार

War 2 Teaser Release: फैंस का इंतजार खत्म हुआ। ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर हुआ रिलीज। जानें टीजर में क्या है खास।

विज्ञापन
Hrithik Roshan War 2 Teaser Has been Released On Occasion Of Jr NTR Birthday
वॉर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ का मच अवेटेड टीजर आज जारी हो गया है। इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर ‘वॉर 2’ के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करके जूनियर एनटीआर के फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

टीजर में क्या है
1 मिनट 34 सेकंड के इस टीजर की शुरूआत जूनियर एनटीआर के वॉइस ओवर के साथ होती है। जिसमें वो ऋतिक रोशन के किरदार कबीर को चैलेंज कर रहे हैं। वो कबीर को इंडिया का बेस्ट सोल्जर और रॉ बेस्ट एजेंट बताते हुए कहता है वॉर के लिए तैयार हो जाओ। टीजर में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। जो ये दिखाता है कि फिल्म में इस बार पिछली बार से ज्यादा एक्शन होगा। टीजर में फॉर्मूला वन रेसिंग, ट्रेन पर फाइटिंग और प्लेन के सीक्वंस भी देखने को मिल रहे हैं। टीजर में इस्तांबुल के अलावा किसी बर्फीले शहर की भी झलक मिली है। साफ है कि फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त फेस ऑफ देखने को मिलेगा। हालांकि, टीजर में ऋतिक का कोई डायलॉग नहीं है। फिल्म इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Hrithik Roshan War 2 Teaser Has been Released On Occasion Of Jr NTR Birthday
जूनियर एनटीआर - फोटो : यूट्यूबर ग्रैब
जूनियर एनटीआर ने चुनी डेब्यू के लिए परफेक्ट फिल्म
‘वॉर 2’ में सबसे ज्यादा इंतजार जूनियर एनटीआर के लुक का था। अब टीजर में देखकर ये पता चलता है कि जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए एक दम परफेक्ट फिल्म चुनी है। टीजर में जूनियर एनटीआर काफी फिट नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक नई हेयरस्टाइल भी रखी है। ऋतिक का मुकाबला करने के लिए एनटीआर ने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है, जो उनके लुक में दिखती है। पहली बार विलेन के रोल में नजर आ रहे जूनियर एनटीआर फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः Junior NTR: दीवानगी ऐसी कि ऑडियो लॉन्च पर ही पहुंच गए 10 लाख फैंस; 20 सालों में कुछ इस तरह बदल गए जूनियर NTR

Hrithik Roshan War 2 Teaser Has been Released On Occasion Of Jr NTR Birthday
ऋतिक रोशन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
और भी ज्यादा हैंडसम व शातिर हुए ऋतिक
टीजर में ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में रॉ एजेंट कबीर की भूमिका में नजर आए हैं। इस बार ऋतिक ‘वॉर’ से भी ज्यादा हैंडसम और डाइशिंग लुक में दिखे हैं। साथ ही उन्होंने एक्शन का लेवल भी इस फिल्म में बढ़ाया है। टीजर में ऋतिक और एनटीआर का फेसऑफ देखने को मिला है। जहां दोनों इंटेस लुक देते हुए फाइट करते दिख रहे हैं।

Hrithik Roshan War 2 Teaser Has been Released On Occasion Of Jr NTR Birthday
कियारा आडवाणी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कियारा ने लगाया ग्लैमर का तड़का
‘वॉर 2’ में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, टीजर में कियारा को ज्यादा स्पेस नहीं मिला है। 1 मिनट 34 सेकेंड के इस टीजर में कियारा के सिर्फ दो सीन हैं। एक सीन में वो बिकनी में ग्लैमर का तड़का लगाते दिखी हैं। वहीं उनका दूसरा सीन ऋतिक के साथ किसी गाने से मालूम पड़ता है। देखना ये है कि फिल्म में कियारा को कितना स्क्रीन स्पेस मिला है और उनकी भूमिका कितनी अहम होने वाली है।

स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है ‘वॉर 2’
‘वॉर 2’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ये साल 2019 में आई ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ का सीक्वल है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘वॉर 2’ में ऋतिक एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर के किरदार में नजर आएंगे। जबकि जूनियर एनटीआर फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को यशराज फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed