Hrithik Roshan: ऋतिक के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, ‘केजीएफ’ के मेकर्स संग फिल्म करेंगे अभिनेता
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी एक अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। जल्द ही वह फिल्म ‘केजीएफ’ के मेकर्स के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनकर ऋतिक रोशन भी काफी खुश हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘केजीएफ 1’, ‘केजीएफ 2’, ‘सलार पार्ट 1’ और ‘कंतारा’ जैसी फिल्में बना चुके होम्बले फिल्म्स अब ऋतिक रोशन के साथ फिल्म बनाने वाली है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो कई भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन भी एक्साइटेड हैं।
मेकर्स और ऋतिक साथ आकर हैं खुश
होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरगंदूर ने कहा, ‘हम इस साझेदारी से बहुत खुश हैं। होम्बले फिल्म्स में हमारा मकसद ऐसी कहानियां पेश करना है जो इंस्पायर करें। ऋतिक रोशन के साथ जुड़ना हमारे उसी विजन की ओर एक अहम कदम है। हमारा मकसद एक ऐसी फिल्म बनाना जहां इंटेंसिटी, इमेजिनेशन ग्रैंड स्केल पर मिलें। हम दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने के लिए कमिटेड हैं जो दमदार भी हो और यादगार भी।
ऋतिक रोराश का भी कहना है, ‘होम्बेल पिछले कुछ सालों में कुछ बहुत ही अलग तरह की कहानियों पर फिल्म बना रहा है। मैं उनके साथ जुड़कर काफी एक्साइटेड हूं। हम बड़े सपने देख रहे हैं और इस विजन को सामने लाने की पूरी कोशिश करेंगे।’ यह जानकारी होम्बले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।
ये खबर भी पढ़ें: Hrithik NTR: ऋतिक-एनटीआर की 'War 2' के तेलुगु संस्करण के लिए मिल रही बड़ी डील, जानिए कीमत
एक्शन से भरपूर हो सकती है फिल्म
अब तक होम्बले फिल्म्स की बनाई मूवीज पर नजर डालें तो ये एक्शन से भरपूर रही हैं। उम्मीद है कि ऋतिक के साथ भी ऐसी ही फिल्में वह बनाएं। वैसे भी ऋतिक अब तक कई एक्शन फिल्में बॉलीवुड में कर चुके हैं, उनके एक्शन के दर्शक दीवाने हैं।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे ऋतिक
इस साल ऋतिक और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ रिलीज होगी। इसके अलावा ‘कृष 4’ को लेकर भी चर्चा जारी है, इसके जरिए ऋतिक डायरेक्शन में उतर रहे हैं। कृष सीरीज की फिल्मों को पहले ऋतिक के पिता राकेश रोशन निर्देशित कर चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.