फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hritihk roshan wishes birthday to his son hrehaan roshan with beautiful message and sussanne khan reacts

Hrithik Roshan: ‘कृष 4’ के निर्देशक ने बेटे रेहान को दी जन्मदिन की खास बधाई, पूर्व पत्नी सुजैन ने किया कमेंट

Sat, 29 Mar 2025 10:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 29 Mar 2025 10:06 AM IST
सार

Hrithik Roshan: हाल ही अभिनेता ऋतिक रोशन 'कृष 4' फिल्म के निर्देशन के लिए चर्चा में हैं। आज वह अपने बेटे रेहान रोशन का जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने एक प्यारा संदेश लिखकर बेटे को बधाई दी है। जानें उनकी पूर्व पत्नी सुजैन ने क्या किया कमेंट?

विज्ञापन
Hritihk roshan wishes birthday to his son hrehaan roshan with beautiful message and sussanne khan reacts
रेहान रोशन और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम- @hrithikroshan

विस्तार

ऋतिक रोशन आज अपने बेटे रेहान रोशन का 19वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक शानदार संदेश के साथ बधाई दी है। इससे पहले उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी बेटे को जन्मदिन की बधाई दी थी। आइए  जानते हैं अभिनेता ने रेहान के लिए क्या लिखा। 

विज्ञापन

पूर्व पत्नी सुजैन खान ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे रेहान रोशन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रेहान ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसमें वह बेटे को 19वें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा सा संदेश लिखते हैं और कहते हैं कि रेहान जैसे दिलचस्प इंसान से वो भी कभी नहीं मिले। इसके कमेंट में उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दते हुए लिखा कि बहुत सुंदर तरीके से बयां किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)




यह खबर भी पढ़ें: Krrish 4: फिल्मों के अलावा 'कृष फ्रेंचाइजी' ने बनाए टीवी शोज, अब किया 'कृष 4' का एलान 

बेटे के नाम दिया प्यारा संदेश
पोस्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने प्यारा सा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि वो अपने जीवन में कई लोगों से मिले, लेकिन रेहान जैसे दिलचस्प इंसान से कभी नहीं मिले। साथ ही उन्होंने अपने बेटे के लिए कहा कि अब कोई भी चीज ऐसी नहीं बची कि जिससे वह रेहान से और प्यार कर सके। उन्होंने कहा की कोई भी सफलता और गलती उनके जीवन में अपने बेटे के मोल को कम नहीं कर सकती। इसके अलावा अभिनेता ने रेहान का आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हुए 19वें जन्मदिन की बधाई दी। 

यह खबर भी पढ़ें: Krrish 4: खुद ऋतिक रोशन ही डायरेक्ट करेंगे 'कृष 4', राकेश रोशन का सपना पूरा करेगा यशराज बैनर

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे। दिग्गज निर्माता राकेश रोशन ने 'कृष 4' के निर्देशन की जिम्मेदारी अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed