फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imtiaz ali talks about shocking incident during jab we met film starrer kareena kapoor khan and shahid kapoor

Imtiaz Ali: जब वी मेट फिल्म के दौरान जेल जाते-जाते बचे इम्तियाज अली, वजह कर देगी हैरान; बोले- ‘मुझे कोर्ट से…’

Tue, 10 Jun 2025 05:54 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 10 Jun 2025 05:54 PM IST
सार

Jab We Met Incident: हाल ही में निर्देशक इम्तियाज अली ने 'जब वी मेट' फिल्म का एक हैरान कर देने वाला किस्सा बताया है, जिसमें उनके जेल जाने की नौबत आ गई थी। 

विज्ञापन
Imtiaz ali talks about shocking incident during jab we met film starrer kareena kapoor khan and shahid kapoor
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक इम्तियाज अली, जिन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। हाल ही में उन्होंने करीना कपूर खान और शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान का एक किस्सा सुनाया है। इस फिल्म के दौरान एक कानूनी पेंच आ गया था, जिस कारण निर्देशक को जेल की हवा तक खानी पड़ सकती थी। आइए जानते हैं उन्होंने किस बात का किया जिक्र। 

विज्ञापन


निर्देशक को आया कोर्ट से समन
डायरेक्टर इम्तियाज अली ने फिल्म में दिखाए गए रतलाम शहर के एक दृश्य का जिक्र किया है। इस सीन की वजह से स्थानीय लोगों के बीच कुछ विवाद उत्पन्न हो गए थे। निर्देशक ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। वहां बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार उन्हें कोर्ट से समन आया और उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। उसमें आरोप लगाया गया कि फिल्म ने शहर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है, जो कि चिवड़ा और फाफड़ा जैसे स्थानीय व्यंजनों के लिए जाना जाता है। शिकायत में दावा किया गया कि निर्देशक ने रतलाम को रेड-लाइट जिला बताकर गलत तरीके से पेश किया है, जिससे समुदाय नाराज है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Detective Sherdil Trailer: 'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर रिलीज, जासूस बन मर्डर की गुत्थी सुलझाने निकले दिलजीत
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा नुकसान हो जाएगा
आगे बातचीत में निर्देशक ने कहा, ‘मैं कलकत्ता में शूटिंग कर रहा था, तब दिनेश विजन मेरे पास दौड़ते हुए आए और कहा, 'सर, एक गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट है और अगर उन्हें पता चला कि आप यहां हैं, तो वे आएंगे और आपको गिरफ्तार करेंगे।' मैंने कहा, 'यार, कल ही अखबारों में था कि हम यहां शूटिंग कर रहे हैं।' इसके बाद फिल्म निर्माता दिनेश विजन ने कहा कि अगर निर्देशक गिरफ्तार हो गए तो उनका नुकसान हो जाएगा। इसके अलावा डायरेक्टर इम्तियाज ने कहा कि उनकी कास्ट्यूम डिजाइनर ने प्रतिक्रिया दी कि वो उन्हें जेल में खाना खिलाएंगी। 

जब वी मेट फिल्म के बारे में 
साल 2007 में इम्तियाज अली के निर्देशन में 'जब वी मेट' फिल्म आई थी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। इसमें करीना कपूर खान और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed