{"_id":"66e80610116e2da4e30b35fa","slug":"indian-actor-comedian-vir-das-going-to-host-international-emmy-awards-said-pressurizing-himself-to-write-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vir Das: एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी के लिए खुद पर दबाव बना रहे हैं वीर दास, शो के लिए खुद लिखेंगे अपने संवाद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vir Das: एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी के लिए खुद पर दबाव बना रहे हैं वीर दास, शो के लिए खुद लिखेंगे अपने संवाद
Mon, 16 Sep 2024 03:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:49 PM IST
सार
भारतीय कॉमेडियन सह अभिनेता वीर दास इस बार एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी करने वाले हैं, जिसे लेकर उन्होंने अपनी तैयारियों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि वो इसके लिए खुद पर दबाव डाल रहे हैं और इसके लिए खुद लिखने वाले हैं।
विज्ञापन
वीर दास
- फोटो : इंस्टाग्राम @ virdas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर भारतीय कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास इस बार 52वें अतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड्स की मेजबानी करने वाले हैं। वह इस साल 25 नवंबर को न्यूयॉर्क में एमी अवॉर्ड्स को होस्ट करते नजर आएंगे। उन्होंने पिछले साल अपनी लोकप्रिय कॉमेडी वीर दास: लैंडिंग के लिए एमी अवॉर्ड्स जीता था। अब वह प्रतिष्ठित शो की मेजबानी करेंगे, जो किसी भी कलाकार के लिए काफी सम्मान की बात है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बन गए हैं। अब उन्होंने इस शो को लेकर अपनी तैयारियों पर बात की है तथा वो क्या-क्या करने पर सोच रहे हैं, इसे लेकर जानकारी दी है।
खुद लिखने वाले हैं एमी अवॉर्ड्स के लिए अपनी चीजें
मशहूर कॉमेडियन ने कहा कि भले ही इसकी घोषणा अभी हुई है, लेकिन उन्हें इसके बारे में बीते कुछ महीनों से पता है। उन्होंने कहा है कि वह इसे सही कर पाए, तो जश्न मनाएंगे। अभिनेता इसे लेकर अपनी तैयारियों की चर्चा करते हुए कहा, मैं अब खुद पर दबाव डालना शुरू कर रहा हूं, मैं इसे खुद लिखने वाला हूं। चुटकुले कई तरह की चीजों से भरे होंगे। यह अमेरिकी चुनावों के कुछ सप्ताह बाद होगा, तब तक दुनिया में बहुत कुछ हो चुका होगा।" उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों में कई नामांकित व्यक्ति और कंटेंट निर्माता होंगे, जिनके बारे में मैं वो बात करना चाहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह इस मौके को बहुत अच्छे से भुनाना चाहते हैं।
इस शो को साइन करते ही प्रेग्नेंट हो गई थीं देवोलीना!
विज्ञापन
'कॉल मी बे' में आए हैं नजर
वीर दास के लिए ये महीना काफी शानदार घटा है। इस महीने उनकी वेब सीरीज रिलीज कॉल मी बे हुई, जिसमें अनन्या पांडे भी नजर आई थीं। इस सीरीज में वह टीआरपी के भूखे न्यूज एंकर की भूमिका में नजर आए हैं। अपने इस किरदार को लेकर उन्होंने कहा,“जब आप धर्मा के शो के बारे में सोचते हैं, तो आप सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचते। मैं अपने किरदार को किसी पत्रकार का यूट्यूब वर्जन नहीं बनाना चाहता था। इसलिए, कॉलिन और मैंने उसे कैमरे के सामने एक बदमाश की तरह बनाया, जबकि कैमरे के बाहर उसे एक बेवकूफ की तरह दिखाया।”
Rajinikanth: रजनीकांत से मिली फिल्म 'रथमारे' की टीम, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल
कवि शास्त्री के साथ कर रहे हैं निर्देशन
अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा कि वह जल्द ही वह आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म निर्देशित करते नजर आने वाले हैं, जिस फिल्म का शीर्षक अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। इस फिल्म को वह कवि शास्त्री के साथ निर्देशित कर रहे हैं। अभिनेता ने निर्देशन को लेकर कहा, यह प्रोजेक्ट अब तक का मेरा सबसे मुश्किल और मजेदार काम है। मुझे इससे प्यार हो गया, जैसे मुझे स्टैंड-अप कॉमेडी से प्यार हो गया था। अब, मैं कोशिश करना चाहता हूं और अगली पांच चीजें लिखना चाहता हूं, जिनमें मैं अभिनय करूंगा।"
इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके हैं जूनियर एनटीआर