फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Irrfan Khan wife sutapa sikdar remember him on marriage anniversary in ramzan

रमजान में हुआ था इरफान का इंतकाल, याद करके भावुक हुईं पत्नी; लिखा- ऊपर अम्मी कह रही होंगी कि रोजे रखा करो

Sun, 01 Mar 2026 09:18 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 01 Mar 2026 09:18 AM IST
सार

Sutapa Sikdar Remember Irrfan Khan: सुतापा सिकदर अक्सर अपने पति इरफान खान को याद करती रहती हैं। इस बार उन्होंने उन्हें शादी की सालगिरह और रमजान को लेकर याद किया है।

विज्ञापन
Irrfan Khan wife sutapa sikdar remember him on marriage anniversary in ramzan
सुतापा सिकदर, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने एक बार फिर अपने पति को याद किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह और रमजान का जिक्र किया है।
विज्ञापन


सुतापा ने शेयर की वीडियो
सुतापा सिकदर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है वह उनके गृहनगर टोंक का है। उसमें एक तालाब दिखता है। चिड़िया उड़ रही हैं। वीडियो में पुराना घर भी नजर आता है। इसके बैकग्राउंड में भावुक गाना बज रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa)

पोस्ट में क्या लिखा है?
सुतापा ने पोस्ट में लिखा 'हमारी शादी की सालगिरह 23 तारीख को थी। तारीख चुनने का कारण यह था कि तारीख मेरे जन्मदिन के समान रखी जाए ताकि आपको याद रहे। उन्हें बस तारीखें याद नहीं थीं। शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई इरफान। जब हमने शादी के 25 साल पूरे कर लिए थे, तब आप फिर से शादी करना चाहते थे। आप वह सब कुछ करना चाहते थे, जो हमने अपनी शादी में भी नहीं किया था। किस्मत ने आपको जुदा कर दिया और हम दोबारा शादी नहीं कर पाए।'

Irrfan Khan wife sutapa sikdar remember him on marriage anniversary in ramzan
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रमजान को किया याद
सुतापा ने आगे लिखा 'हम रमजान में रोजे रखते थे। अम्मी आपको ऊपर बता रही होंगी कि रोजे रखा कर इरफान। आपको बेहतर ढंग से समझाने के लिए उन्होंने आपको रमजान में वहां बुलाया। शादी और रमजान मुबारक! मैं आपके गृहनगर टोंक गई और हमने डी डे मनाया! मैं डेडे शब्द पर आपकी हंसी सुन सकती हूं!'

Sonal Chauhan Stranded: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

कब हुआ इरफान का निधन?
आपको बता दें कि इरफान खान ने सुतापा सिकदर से 23 फरवरी 1995 को शादी की थी। एक बीमारी की वजह से इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को 53 साल की उम्र में इस दुनिया से अलविदा कह दिया। जब इरफान का इंतकाल हुआ तो रमजान चल रहे थे।
इरफान खान ने 'मकबूल', 'पान सिंह तोमर', 'द लंचबॉक्स' और 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed