फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jacqueline Fernandez Reacts On Link Up With Sukesh Chandrashekhar Says Had To Face Public Scrutiny

Jacqueline Fernandez: कान में पेरेंट्स को याद कर भावुक हुईं जैकलीन, सुकेश मामले पर भी दिया बड़ा बयान

Sat, 17 May 2025 11:09 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 17 May 2025 11:09 AM IST
सार

Jacqueline-Sukesh: ठग सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन फर्नांडीज को लेकर कई बार बयान दे चुका है। अब इस मामले पर जैकलीन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। जानिए क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez Reacts On Link Up With Sukesh Chandrashekhar Says Had To Face Public Scrutiny
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : इंस्टाग्राम-@jacquelienefernandez

विस्तार

जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंची हैं। रेड कार्पेट पर उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है। इस दौरान जैकलीन ने अपने परिवार और अपनी दिवंगत मां को लेकर भी बात की। जैकलीन ने बताया कि मां के जाने के बाद वो पूरी तरह से टूट गई थीं। साथ ही जैकलीन ने ठग सुकेश को लेकर उनकी जिंदगी में होने वाली उथल-पुथल पर भी बात की।

विज्ञापन

मम्मी-पापा के साथ बिताए पलों को किया याद
द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान जैकलीन ने अपने माता-पिता के साथ बिताए पलों और उनकी यादों को लेकर बात की। जैकलीन ने उस समय को साझा किया जब उनका पूरा परिवार इटली गया था, जहां वह अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘किल एम ऑल 2’ की शूटिंग कर रही थीं। अभिनेत्री ने कहा, “मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं जीन-क्लाउड वैन डैम के साथ शूटिंग कर रही थी। वह मेरे आइडियल। मुझे लगता है कि मेरा पूरा परिवार उनका बहुत बड़ा फैन था।

विज्ञापन

हमारे पास एक लेजर डिस्क थी। पापा इस बात पर अड़े थे कि अगर हमें जीन क्लाउड को देखना है, तो हमें उन्हें लेजर डिस्क पर देखना होगा। मेरे माता-पिता आए और उन्होंने कहा कि हम अपनी बेटी से प्यार करते हैं। हमे उस पर गर्व है। ये जीवन का हिस्सा है। ऐसे पलों में ही आपको लगता है कि संघर्ष, चुनौतियां सब कुछ इसीलिए था।”

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के जाने के बाद टूट गई थीं जैकलीन
जैकलीन की मां का निधन इसी साल अप्रैल में हो गया था। एक्ट्रेस ने शेयर किया कि वह अपनी मां को खोने के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं। लेकिन उन्हें अपने माता-पिता और परिवार से जो हिम्मत मिली, वह हमेशा उनके काम आई। मां को याद करते हुए जैकलीन ने कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि उनके जाने से पहले मैं कुछ वक्त उनके साथ बिता पाई। मुझे हमेशा लगता है कि काश मैं और ज्यादा उनके साथ होती और कुछ कर पाती। शायद मैं अब भी नहीं मान पाई हूं कि वो नहीं हैं। वो मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर थीं।”


यह खबर भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: कान में पहुंची जैकलीन ने बॉलीवुड को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं- 'यहां सबको...

Jacqueline Fernandez Reacts On Link Up With Sukesh Chandrashekhar Says Had To Face Public Scrutiny
सुकेश और जैकलीन - फोटो : फाइल फोटो

सुकेश के कारण पब्लिक स्क्रूटनी से गुजरीं जैकलीन
बातचीत के दौरान जैकलीन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित रिलेशनशिप और जीवन में आई उथल-पुथल को लेकर भी बात की। हालांकि, इस बारे में उन्होंने खुलकर तो कुछ भी नहीं कहा। अभिनेत्री ने कहा कि इस सबके चलते उन्हें पब्लिक स्क्रूटनी का भी सामना करना पड़ा।
ऐसे मुश्किल वक्त में अपने पेरेंट्स से मिले सपोर्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम इंडस्ट्री में एक्टर के रूप में जिस दौर से गुजरते हैं, हमारे माता-पिता भी उससे गुजरते हैं। क्योंकि एक एक्टर होने के नाते आपसे जुड़ी सारी चीजें पब्लिक में हैं। माता-पिता के लिए हर चीज में आपका साथ देना बहुत मुश्किल होता है। मेरी मां को हमेशा मुझ पर गर्व था और वह हमेशा चाहती थीं कि मैं कोशिश करती रहूं और सपने देखती रहूं।”

तस्वीरें सामने आने के बाद जुड़ा था नाम
जैकलीन का नाम तब विवादों में आया जब उनकी कुछ रोमांटिक तस्वीरें ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सुकेश इस वक्त 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed