फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jigra actress Alia Bhatt admits she struggled with body image issues after becoming an actor

Alia Bhatt: बॉडी इमेज जैसे मुद्दों से जूझती रही हैं आलिया भट्ट, कहा- मां बनने के बाद बदला नजरिया

Fri, 20 Sep 2024 12:01 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 20 Sep 2024 12:01 AM IST
सार

हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने कहा है कि वो बॉडी इमेज जैसे मुद्दों से लगातार जूझती रही हैं। हालांकि, मां बनने के बाद उनके दृष्टिकोण में काफी बदलाव आया है। 

विज्ञापन
Jigra actress Alia Bhatt admits she struggled with body image issues after becoming an actor
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

विस्तार

आलिया भट्ट हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह मौजूदा दौर की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया ने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से अपना लोहा मनवाया है। अभिनेत्री ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अपने अभिनय से किरदार में जान डाल देने वाली अभिनेत्री ने भी बॉडी इमेज से जुड़ी समस्याओं को झेला है। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने इसे लेकर अपने संघर्ष के बारे में विस्तार से बात की है। 

विज्ञापन


बॉडी इमेज जैसे मुद्दों से जूझी हैं आलिया
आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने साझा किया है कि चाहे उन्होंने कितना भी वजन कम कर लिया हो, वह अभी भी बॉडी इमेज जैसे मुद्दे से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनके दोस्त अक्सर उन्हें डाइट फॉलो करने की सलाह देते थे, लेकिन उन्हें अपनी सेल्फ इमेज को लेकर चुनौतियों का लगातार सामना करना पड़ा।  एल्योर मैगजीन के साथ बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों का जिक्र किया। उन्होंने शुरुआत से लेकर अब तक के अपने सफर पर विचार किया। उन्होंने खुद को एक गोल-मटोल, लेकिन एक ऐसी बच्ची के रूप में बताया, जिसे तब अपनी शक्ल-सूरत से कोई समस्या नहीं थी। 
विज्ञापन

लिंगभेद पर कृतिका कामरा ने दिया यह जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनय में आने के बाद बदला नजरिया
इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि अभिनय में आने के बाद उनका नजरिया बदल गया। उन्होंने बताया कि वजन कम करने के बाद भी वह बॉडी इमेज जैसे मुद्दों से जूझ रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, "मैं लगातार बॉडी-इमेज की समस्याओं से जूझ रही हूं। फिर चाहे मैंने कितना भी वजन कम किया हो, मैं हमेशा संघर्ष करती रही। मेरे दोस्त कहते थे कि आलिया, तुम्हें डाइटिंग बंद कर देनी चाहिए। बस शांत रहो, थोड़ा जियो, थोड़ा खाना खाओ। मैं ऐसा ही सोचती थी कि एक बार जो मोटा हो गया वह हमेशा मोटा ही रहेगा। मैं चाहे जितना वजन कम कर लूं. मैं अपने दिमाग में हमेशा यही कहती थी।" 
ब्लैक ड्रेस में मौनी रॉय का दिखा स्टाइलिश अवतार
'जिगरा' में आने वाली हैं नजर 
'जिगरा' अभिनेत्री ने आगे कहा कि अपनी गर्भावस्था के दौरान उन्होंने अपने नजरिए में बदलाव को महसूस किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें अपने शरीर के प्रति गहरा सम्मान महसूस हुआ। इस अहसास ने उन्हें यह समझा दिया कि इंडस्ट्री में होने के बावजूद वो अब अपने रूप-रंग की आलोचना नहीं करेंगी या अतिरिक्त वजन या निकले हुए पेट के बारे में चिंतित नहीं होंगी। बात करें आलिया के वर्क फ्रंट की, तो वह आगामी फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह वेदांग रैना के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वह यशराज की जासूसी पर आधारित फिल्म 'अल्फा' में भी काम कर रही हैं। इसके साथ ही उनके पास संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी है।
काले ड्रेस में रश्मिका मंदाना ने ढाया कहर, लगीं बेहद खूबसूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed