Alia Bhatt: अब राजकुमारी बन दर्शकों पर जादू चलाने को तैयार आलिया, पहली बार गुरिंदर चड्ढा से मिलाया हाथ!
'बेन्ड इट लाइक बेकहम' और 'ब्राइड एंड प्रिज्युडिस' जैसी बेहतरीन फिल्मों की निर्देशिका गुरिंदर चड्ढा अब जल्द ही एक डिजनी प्रिंसेस की फिल्म लेकर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रिंसेस के रोल के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आया है। यानी की गुरिंदर की इस फिल्म में डिज्नी प्रिंसेस बनेंगी आलिया भट्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरिंदर चड्ढा के साथ आलिया ने मिलाया हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अभी तक सिर्फ आलिया भट्ट का नाम ही शामिल हुआ है। बाकी स्टारकास्ट को फिल्म की कहानी के पूरा होने के बाद ही तय किया जाएगा। हालांकि अपनी इस फिल्म के लिए शुरू से ही गुरिंदर की पहली पसंद आलिया ही थीं। फिल्म मेकर गुरिंदर चड्ढा अपने अच्छे निर्देशन के लिए जानी जाती हैं। बहरहाल, गुरिंदर अपनी आने वाली फिल्म भारतीय प्रिंसेस की कहानी को डिजनी के साथ पूरा करेंगी। इस फिल्म की कहानी को लेकर गुरिंदर और आलिया कई बार मुलाकात भी कर चुकी हैं। गुरिंदर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी और आलिया की एक फोटो भी पोस्ट की थी, जिससे यह साफ गया कि दोनों की मुलाकात की बात तो पक्की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर गुरिंदर और आलिया की यह डील फाइनल होती है तो इस फिल्म से आलिया को काफी फायदा मिलेगा। इस फिल्म से आलिया को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी अधिक पहचान मिलेगी। फिल्म 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' से आलिया को पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। यहां तक की लंदन में हुई आलिया की वेब सीरीज पोचर की स्कीनिंग के दौरान गुरिंदर मौजूद थीं। हाल ही में हुए लंदन के होप गाला इवेंट में भी चड्ढा उपस्थित थीं।
इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं अभिनेत्री
वर्क फ्रंट की बात करें तो 2023 में आलिया निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणवीर सिंह थे। आलिया ने हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग खत्म की है। आलिया जल्द ही आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के अलावा रणवीर सिंह और विक्की कौशल नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'तख्त' में नजर आएंगी।