फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jigra actress Alia Bhatt Reveals Ranveer Singh Reaction about Her Proposal Photo With Ranbir Kapoor

Alia Bhatt: आलिया और रणबीर की प्रपोजल वाली तस्वीर देख रोने लगे थे रणवीर सिंह, अभिनेत्री भी हो गई थीं हैरान

Fri, 06 Sep 2024 03:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 06 Sep 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
Jigra actress Alia Bhatt Reveals Ranveer Singh Reaction about Her Proposal Photo With Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट- रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। हाल में ही इस आगामी फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। आलिया ने मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी की है। दोनों बॉलीवुड के लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। दोनों पति-पत्नी शानदार कलाकार होने के अलावा बेहतरीन कपल भी हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन दोनों को उनसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इन दोनों ने अपने रोमांटिक सफर में अक्सर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। साल 2022 में दोनों ने शादी के बंधंन में बंधने का फैसला किया था, जिसपर अभिनेता रणवीर सिंह ने दिचचस्प प्रतिक्रिया दी थी। 

विज्ञापन


रणवीर ने दी थी दिलचस्प प्रतिक्रिया
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में रणबीर और अपनी प्रपोजल वाली तस्वीर पर अभिनेता रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि कैसे रणवीर सिंह ये जानने के बाद रोने लगे थे। करण जौहर के चैट शो में अभिनेत्री ने अपने प्रपोजल से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रणवीर को अपने और रणबीर के प्रपोजल वाली तस्वीर दिखाई, तो वह काफी चौंक गए थे। अभिनेत्री ने कहा,"मैं आपको कहानी बताती हूं, जब मैंने उन्हें तस्वीरें दिखाईं, तो वह काफी चौंक गए थे, इसके बाद वह रोने लगे।" 
विज्ञापन

Aamir Khan Production: ‘लाहौर 1947’ के साथ इन तीन फिल्मों का निर्माण कर रहे आमिर खान, जल्द मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर के आंखों में आ गए थे आंसू 
इसके बाद जब करण जौहर ने रणवीर से उनके इस व्यवहार के बारे में पूछा, तो उन्होंने भी इसकी पुष्टि की। करण ने अभिनेता से पूछा, "आप उनके प्रपोजल वाली तस्वीर पर रोए हैं?" इस पर उन्होंने जवाब में सर हिलाते हुए हामी भरी, जिस पर आलिया ने एक बार फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी। आलिया ने कहा, "उनकी आंखों में आंसू थे।" बताते चलें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर्दे पर दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों ने साल 2019 में आई 'गली ब्वॉय' और साल 2023 की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आ चुके हैं। 
सुशांत-परिणीति की फिल्म के 11 साल पूरे, एक्ट्रेस बोलीं- दिल के सबसे करीब...
'जिगरा' में आएंगी नजर
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की, तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डॉन 3' की तैयारियों में जुटे हैं। वह इस आगामी फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान की जगह नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले हैं। वहीं, आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जिगरा' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह शरवरी वाघ के साथ यशराज की आगामी जासूसी थ्रिलर 'अल्फा' में भी नजर आने वाली हैं। 

रणवीर के साथ चर्च पहुंचीं दीपिका पादुकोण, की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed