Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jitendra Kumar Neena Gupta Raghubir Yadav Panchayat Season 3 Trailer Out Directed by Deepak Kumar Mishra
{"_id":"664444e2a7cea273aa0261fb","slug":"jitendra-kumar-neena-gupta-raghubir-yadav-panchayat-season-3-trailer-out-directed-by-deepak-kumar-mishra-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panchayat 3 Trailer: फुलेरा गांव की पंचायत में आया नया मोड़, बनराकस-सचिव जी में दिखी जंग, सीरीज का ट्रेलर जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Panchayat 3 Trailer: फुलेरा गांव की पंचायत में आया नया मोड़, बनराकस-सचिव जी में दिखी जंग, सीरीज का ट्रेलर जारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 15 May 2024 10:45 AM IST
सार
अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सीरीज का ट्रेलर बेहद ही मजेदार है।
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वेब सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं, तीसरे सीजन को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता देखी जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'पंचायत 3' का ट्रेलर बेहद ही मजेदार और जबर्दस्त है। सीरीज का ये सीजन भी पिछले दो सीजन की तरह कॉमेडी से भरपूर है।
2 of 5
पंचायत 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'पंचायत' के तीसरे सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और अन्य जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं। आज बुधवार को मेकर्स ने 'पंचायत 3' का ट्रेलर जारी किया है। सीरीज के तीसरे सीजन में ये सितारे एक बार फिर अपने जबर्दस्त अभिनय प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर में फुलेरा गांव की पंचायत में नया मोड़ देखने को मिला है। बनराकस और सचिव जी में जंग देखने को मिली है, जिससे फुलेरा गांव में तहलका मचेगा।
3 of 5
पंचायत 3
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुराने सचिव जी यानी अभिषेक कुमार इस्तीफा दे चुके हैं। फुलेरा गांव में नए सचिव के आने से पूरा माहौल बदल गया है। पुराने सचिव के ट्रांसफर की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन गांव की प्रधान मंजू देवी उनका ट्रांसफर रुकवा देती हैं। सचिव जी अपनी पढ़ाई-लिखाई में बिजी होते हैं। वहीं, प्रधान की बेटी रिंकी के साथ उनकी प्रेम कहानी भी अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
इसी बीच बनराकस फुलेरा गांव में सड़के बनने पर आपत्ति जताता है, जिससे गांव में खूब बवाल होता है। ऐसे में प्रधान जी और बनराकस के बीच जमकर विवाद होता है। गांव वालों को झटका तब लगता है जब बनराकस भी गांव में होने वाले चुनाव में खड़ा होता है। अब सीरीज के तीसरे सीजन में ये देखना दिलचस्प होगा है कि सचिव जी यानी अभिषेक कुमार किसका सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
पंचायत 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'पंचायत 3' चुनावी दंगल में फंसने के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमेजन प्राइम वीडियो पर ये सीरीज 28 मई को रिलीज होगी। दर्शक इसे देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।