Double ISmart Teaser: 'डबल इस्मार्ट' का दमदार टीजर रिलीज, संजय दत्त से दो-दो हाथ करते दिखे राम पोथिनेनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए खुलासा किया था कि वे अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी करेंगे। वहीं उन्होंने वादा पूरा करते हुए फैंस को बड़ा तोहफा दिया। टीजर की बात करें तो एक मिनट 26 सेकंड के वीडियो में राम पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली। शंकर के अवतार में दिखे राम पोथिनेनी के कुछ फाइट सीक्वेंस भी हैं।
टीजर में बिग बुल बने संजय दत्त का नया अवतार देखने को मिला। तेलुगु भाषा में टीजर जारी किया गया है। शंकर का मुकाबला बिग बुल यानी संजय दत्त से होता है। वीडियो में दोनों दो-दो हाथ करते हुए भी दिखे। इसके साथ निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में राम पोथिनेनी के चेहरे के बीच संजय दत्त के चेहरे की झलक दिखाई गई है।
Let’s 𝑺𝒕𝒆𝒑𝒑𝒂 𝑴𝒂𝒂𝒓🕺💃
Igniting the double dose of action, entertainment, and mass elation 😎⚡️
Presenting 'Ustaad' #RAmPOthineni in #PuriJagannadh's #DoubleISMART 💥
Kirikirikirikirikiri 𝗱𝗶𝗠𝗔𝗔𝗞𝗜𝗞𝗜𝗥𝗜𝗞𝗜𝗥𝗜 #DoubleISMARTTeaser out now🔥
--… pic.twitter.com/asZIoRGQE5
Akshay Oberoi: बिना कपड़ों के सीन देने को तैयार हैं अक्षय ओबेरॉय, बोले- किरदार के साथ न्याय होना चाहिए
टीजर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'एक्शन, मनोरंजन और सामूहिक उत्साह की दोहरी खुराक को प्रज्वलित करते हुए। उस्ताद राम पोथिनेनी, संजय दत्त और पुरी जगन्नाध को नए अवतार में पेश कर रहे हैं। टीजर जारी हो गया है। हैप्पी बर्थडे राम पोथिनेनी।' 'डबल इस्मार्ट' के जरिए निर्देशक पुरी जगन्नाध और अभिनेता राम पोथिनेनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले मुंबई में शुरू हुई थी।
इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। डबल इस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे। इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में हो रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं। टीम जल्द ही फिल्म रिलीज करने की योजना बना रही है, इसलिए वे लगातार इससे जुड़ी कई जानकारियां साझा कर रहे हैं। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।
Films on OTT: सिनेमाघरों में खास कमाल दिखाने में चूक गईं ये फिल्में, ओटीटी पर आते ही मार लिया दर्शकों का मैदान