फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JNU Trailer: छात्रों की आपराधिक साजिश और कैंपस राजनीति से ओत-प्रोत है 'जेएनयू', फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी

Mon, 17 Jun 2024 04:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 17 Jun 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
JNU Jahangir National University Trailer Out Starring Urvashi Rautela Ravi Kishan Directed By Vinay Sharma
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अक्सर गंभीर मुद्दों को दिखाती कई फिल्में बन चुकी हैं। इसी कड़ी में निर्देशक विनय शर्मा 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें कॉलेज स्टूडेंट्स का वो चेहरा दिखाया जाएगा, जो रोमांस से दूर राजनीति के बारे में क्या सोचता है और क्या करना चाहता है, इस पर फिल्म होगी। फिल्म का नाम 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही है।

JNU Jahangir National University Trailer Out Starring Urvashi Rautela Ravi Kishan Directed By Vinay Sharma
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, रवि किशन, सिद्धार्थ बोडके, विजय राज, रश्मि देसाई, अतुल पांडे और शिवज्योति राजपूत जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद 21 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद आखिरकार जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। विवादित कहानी वाली इस फिल्म ने अपने ट्रेलर की वजह से और भी चर्चा बटोरी है। यह ट्रेलर दर्शाता है कि कॉलेज कैंपस में मार्क्सवादी विचारधारा किस तरह हावी है।
JNU Jahangir National University Trailer Out Starring Urvashi Rautela Ravi Kishan Directed By Vinay Sharma
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

"ये लेफ्ट यूनिट वालों ने पूरे कैंपस को जात-पात में बांट दिया है।" ट्रेलर में इस तरह के डायलॉग इसे और भी प्रभावी बनाते हैं। "अब हम लोग बोलेंगे भी और लड़ेंगे भी।" इस तरह के डायलॉग से भरे ट्रेलर ने फिल्म की एक झलक दिखा दी है। यूनिवर्सिटी कैंपस की राजनीति कहां से जुड़ी है, ये इस एक लाइन से पता चलता है "यहां से सीधे संसद में...." गोधरा के लोग पीएम बनने का सपना देख रहे हैं और अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, इस तरह के विवादित डायलॉग फिल्म के ट्रेलर को और दिलतस्प बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
JNU Jahangir National University Trailer Out Starring Urvashi Rautela Ravi Kishan Directed By Vinay Sharma
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या एक यूनिवर्सिटी पूरे देश को हिला सकती है? ट्रेलर का सार यही है। यह पहली बार नहीं है, फिल्म जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी के पोस्टर्स ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं और अब ट्रेलर भी ध्यान खींच रहा है। 'जेएनयू' के ट्रेलर में फिल्म की कहानी की एक झलक पेश की गई, जिसमें विरोध प्रदर्शन के दृश्य, आपराधिक साजिश के आरोप, राजद्रोह के आरोप और आतंकवाद समर्थक भावनाओं का चित्रण दिखाया गया। यह एक ऐसे विचार को दिखाता है, जो जेएनयू की आंतरिक कार्यप्रणाली में गहराई से उतरता है, जहां दो पार्टी के नेता सत्ता के लिए निरंतर संघर्ष में लगे रहते हैं और वैचारिक झगड़े और राजनीतिक पैंतरेबाजी को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
JNU Jahangir National University Trailer Out Starring Urvashi Rautela Ravi Kishan Directed By Vinay Sharma
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के कलाकारों में उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, रवि किशन, पीयूष मिश्रा, विजय राज, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल और कई अन्य नाम शामिल हैं। दर्शक भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Kairvina Sharma: 'गदर' के निर्देशक की बिटिया का कमाल, इंटरनेट पर छाया कैरविना का गाना 'ब्रोकन 'ट्रीहाउस'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed