सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

John Abraham: कोलकाता डॉक्टर मामले पर बोले जॉन अब्राहम, कहा- लड़कियों को कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन लड़कों..

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 09:53 PM IST
सार

जॉन अब्राहम ने महिला सुरक्षा के मामले पर बोलते हुए कहा कि वो लड़कियों को कुछ नहीं कहेंगे, क्योंकि उनकी गलती ही क्या है? जॉन ने लड़कों को अपनी ओर से एक चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
John Abraham on Kolkata doctor case said I will not say anything to girls but will tell boys to behave good
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद देशभर के लोगों में गुस्सा है। फिल्मी कलाकार भी इस मामले पर खुलकर बोल रहे हैं। इसी सिलसिले में ताजा नाम जॉन अब्राहम का है, जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने एक हालिया साक्षात्कार में महिला सुरक्षा को लेकर अपनी ओर से सुझाव दिया है। 

Trending Videos
John Abraham on Kolkata doctor case said I will not say anything to girls but will tell boys to behave good
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

जॉन अब्राहम का कहना हैं कि माता-पिता को अपने बेटों को सही ढंग से व्यवहार करने के बारे में सिखाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी के स्वर में लड़कों से अच्छा बर्ताव करने को कहा। साथ ही मां-बाप से लड़कों की अच्छी परवरिश करने की भी उम्मीद जताई।

Akash Pratap Home Coming: ‘मैं लड़ेगा’ के हीरो आकाश का कानपुर में बैंड बाजे के साथ स्वागत, गले मिलते ही रो पड़ी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham on Kolkata doctor case said I will not say anything to girls but will tell boys to behave good
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

जॉन अब्राहम ने यह सब सुझाव रेडियो नशा को दिए एक हालिया साक्षात्कार में साझा किए। जॉन ने कहा कि वो लड़कियों को कुछ भी नहीं कहेंगे, क्योंकि उनकी गलती ही क्या है? बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब जॉन अब्राहम ने महिला सुरक्षा को लेकर खुलकर अपनी बात रखी हो। उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में कहा था कि भारतीय पुरुषों को इस बात को समझना चाहिए कि उन्हें महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए।

John Abraham on Kolkata doctor case said I will not say anything to girls but will tell boys to behave good
'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम @@thejohnabraham

इन दिनों जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' सिनेमाघरों में चल रही है। यह फिल्म जातिगत भेदभाव के मुद्दे पर बात करती है। इसमें शरवरी और अभिषेक बनर्जी ने भी अहम रोल अदा किया है। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती हुई दिख रही है। फिल्म ने अभी तक 17 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
John Abraham on Kolkata doctor case said I will not say anything to girls but will tell boys to behave good
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @thejohnabraham

जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही 'द डिप्लोमैट' में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर कर रहे हैं। इसमें कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और सादिया खतीब समेत कई कलाकार भी नजर आएंगे। इसके अलावा जॉन को 'तेहरान' में भी देखा जाएगा, जो एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन अरुण गोपालन ने किया है। फिल्म में पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा और मानुषी छिल्लर भी काम करती दिखेंगी।

Do Dooni Pyaar: स्टार प्लस ने किया नए शो का एलान, 'दो दूनी प्यार' में दिखेगी पकड़ौआ विवाह की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed