सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Stree 2 Box Office Collection Day 9: टिकट खिड़की पर ‘स्त्री 2’ का तूफान बरकरार, जानें नौवें दिन की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 09:37 PM IST
सार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इसके नाम का डंका बज गया था। टिकट खिड़की पर इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म बड़ी ही आसानी से 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसी बीच फिल्म की नौवें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जानते हैं कि आज बॉक्स ऑफिस की रेस में 'स्त्री 2' ने क्या कमाल दिखाया।
 
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 9 know shraddha kapoor rajkummar rao Abhishek Banerjee movie total earning
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Trending Videos
Stree 2 Box Office Collection Day 9 know shraddha kapoor rajkummar rao Abhishek Banerjee movie total earning
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘स्त्री 2’ ने 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लिया। फिल्म ने केवल सात दिन में ही 289.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया और जैसे ही आठवां दिन आया तो यह 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने आठवें दिन 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जीतकर पिता के लिए घर बनाना चाहती हैं निशा, हॉट सीट पर बैठकर सुनाई मार्मिक कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 9 know shraddha kapoor rajkummar rao Abhishek Banerjee movie total earning
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले हफ्ते में टिकट खिड़की पर हुई पैसों की बरसात के बाद दूसरे हफ्ते में भी यही स्थिति बनी हुई है। फिल्म की नौवें दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ गए है। आज 'स्त्री 2' ने 10.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आज के दिन के पूरे आंकड़े अभी आना बाकी है और जाहिर है कि इसमें और भी इजाफा देखने को मिलने वाला है।

Stree 2 Box Office Collection Day 9 know shraddha kapoor rajkummar rao Abhishek Banerjee movie total earning
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘स्त्री 2’ ने पहले आठ दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 308 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और इसमें नौवें दिन की अभी तक की कमाई को मिला दिया जाए तो कुल कमाई का आंकड़ा  318.88 करोड़ पर पहुंच गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कितने दिनों में 400 करोड़ के क्लब में शामिल होगी।

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 9 know shraddha kapoor rajkummar rao Abhishek Banerjee movie total earning
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। इसमें अक्षय कुमार और वरुण धवन का कैमियो भी देखने को मिला है, जिसे देखकर थिएटर में बैठे दर्शक चौंक गए थे। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसकी कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है, जो इससे पहले मुंजा और भेड़िया की कहानी भी लिख चुके हैं।

Housefull 5: 'हाउसफुल 5' से जुड़ीं जैकलीन फर्नांडीज, जानें किस अभिनेता के साथ फरमाएंगी रोमांस?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed