{"_id":"66c89317e46caf4f0f099a35","slug":"abhishek-banerjee-s-scene-was-shot-for-stree-2-but-used-in-munjya-he-did-not-even-know-about-that-2024-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Banerjee: 'स्त्री 2' के लिए शूट किया था सीन, 'मुंजा' में हो गया इस्तेमाल, अभिषेक को खुद नहीं पता था","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Banerjee: 'स्त्री 2' के लिए शूट किया था सीन, 'मुंजा' में हो गया इस्तेमाल, अभिषेक को खुद नहीं पता था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:18 PM IST
सार
अभिषेक बनर्जी की नई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है और हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने स्त्री 2 की सफलता पर बात करने के साथ-साथ अपने करियर और अक्षय कुमार के कैमियो को लेकर कई बातें साझा की।
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिषेक बनर्जी की नई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है और हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने 'स्त्री 2' की सफलता पर बात करने के साथ-साथ अपने करियर और अक्षय कुमार के कैमियो को लेकर कई बातें साझा की।
2 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अभिषेक बनर्जी इस बात से काफी खुश हैं कि वो 'स्त्री' के रुप में एक बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं, जिस पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं और थिएटर में हंस रहे हैं, डांस कर रहे हैं और सीटी बजाकर फिल्म का आनंद ले रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि सोचिए आखिरी बार ऐसा कब देखा गया था कि थिएटर के बाहर फिल्म देखने के लिए लंबी-लंबी लाइन लग रही हो।
3 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
'स्त्री 2' को देखने आ रही लोगों की भीड़ को लेकर अभिषेक बनर्जी कहते हैं कि इस पर यकीन नहीं होता है और ये अवास्तविक स्थिति है। उन्होंने अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा कि गरम मसाला उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है और जब कभी दुखी होते हैं तो इसे देख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अक्षय के कैमियो पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि जब निर्देशक अमर कौशिक ने उन्हें इस बारे में बताया था तो वो खुशी से उछल पड़े थे। अभिषेक ने बताया कि उन्हें मालूम था कि वो और अक्षय कुमार अपने इस सीन में सुधार करेंगे और सेट पर मिलने के साथ ही उन्होंने इस बारे में सोचना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि जब वो घर लौटे तो दोस्तों को खुशी से बताया कि भाई मैं अक्षय कुमार के साथ फिल्म करके आया हूं।
'स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है। यह उनके हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है और खास बात यह है कि अभिषेक बनर्जी ने इस यूनिवर्स की सभी फिल्मों में काम किया है। एक रोचक बात बताते हुए उन्होंने कहा कि 'मुंजा' में उनका जो सीन है, उसे 'स्त्री 2' के लिए शूट किया था और उन्हें इस बात की कोई खबर नहीं थी कि उसे 'मुंजा' में ले लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।