Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Joker Folie a Deux trailer launch garnered 167 million viewers in its first 24 hours broke Barbie record
{"_id":"6618e038ce3c41e5bf0b9adb","slug":"joker-folie-a-deux-trailer-launch-garnered-167-million-viewers-in-its-first-24-hours-broke-barbie-record-2024-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joker 2: Folie A Deux: 'जोकर 2' के ट्रेलर ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, 24 घंटे में 17 करोड़ दर्शकों ने देखा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Joker 2: Folie A Deux: 'जोकर 2' के ट्रेलर ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, 24 घंटे में 17 करोड़ दर्शकों ने देखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:23 PM IST
सार
हॉलीवुड सुपर स्टार जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का ट्रेलर कल यानी 10 अप्रैल को लॉन्च किया गया। पिछले 24 घंटों में निर्देशक टॉड फिलिप्स की इस फिल्म ने कई सारे रिकार्ड्स को तोड़ दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
जोकर: फोली ए ड्यूक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड सुपर स्टार जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' का ट्रेलर कल यानी 10 अप्रैल को लॉन्च किया गया। पिछले 24 घंटों में निर्देशक टॉड फिलिप्स की इस फिल्म ने कई सारे रिकार्ड्स को तोड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं 24 घंटे के अंदर यूट्यूब पर कितने करोड़ दर्शकों ने 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर को देखा है।
निर्देशक टॉड फिलिप्स साल 2019 में जोकिन फीनिक्स के साथ फिल्म 'जोकर' को लेकर दर्शकों के बीच आए थे। टॉड की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकार्ड्स को तोड़ दिया था। अब फिर से दिग्गज निर्देशक 'जोकर' की अगली कड़ी 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' के साथ दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं।
3 of 5
जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
कल यानी 10 अप्रैल को जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा की आगामी फिल्म 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के बाद 24 घंटे के अंदर दुनिया भर में 167 मिलियन दर्शकों ने इसे देख लिया है। 'जोकर' के फैंस में 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर में जोकिन फीनिक्स के शानदार अभिनय की एक झलक देखने को मिल रही है। ट्रेलर की शुरुआत में वे किसी जेल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। वहीं ट्रेलर में लेडी गागा भी एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक टॉड फिलिप्स की फिल्म 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जोकर 2: फोली ए ड्यूक्स' के ट्रेलर ने 'बार्बी' के ट्रेलर को पीछे छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।