फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sohail Khan: भतीजे अरहान को रिलेशनशिप पर सलाह देते दिखे सोहेल, बोले- हर रिश्ते की एक एक्सपायरी डेट होती है

Fri, 12 Apr 2024 01:20 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 12 Apr 2024 01:20 PM IST
सार

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले बेटे अरहान इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल अरहान अपने शो 'डंब बिरयानी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन
Sohail Khan talks about love in Dumb Biryani with Arhaan said all relationships come with an expiry date
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले बेटे अरहान इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल अरहान अपने शो 'डंब बिरयानी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में अरहान अपने पिता अरबाज खान, चाचा सोहेल खान और सलमान खान से खुलकर बातें करते नजर आने वाले हैं। अरहान के शो के पहले एपिसोड में क्या कुछ हुआ चलिए आपको बताते हैं ---

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by dumb biryani (@dumbbbiryani)

Sohail Khan talks about love in Dumb Biryani with Arhaan said all relationships come with an expiry date
अरहान - फोटो : इंस्टाग्राम
अरबाज खान के बेटे अरहान अपने नए पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' के साथ दर्शकों के बीच आ चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में अरहान अपने पिता और चाचा से शादी और रिश्तों के बारे में खुलकर बातें करते नजर आए। साथ ही साथ अरहान शो के दौरान सोहेल खान को 'सोहेल पापा' बुलाते दिखे।
Sohail Khan talks about love in Dumb Biryani with Arhaan said all relationships come with an expiry date
अरहान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोहेल खान से जब अरहान ने पूछा कि कुछ रिश्ते क्यों नहीं चल पाते हैं। इस सवाल के जवाब में सोहल कहते हैं, 'हर रिश्ते की एक एक्सपायरी डेट होती है। जब हम किसी भी रिश्ते के लिए उत्साहित महसूस करना बंद कर देते हैं तब वह रिश्ता धीरे-धीरे टूटने लगता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sohail Khan talks about love in Dumb Biryani with Arhaan said all relationships come with an expiry date
अरहान - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं अरबाज खान शादी और रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहते हैं, 'जब आप किसी भी रिश्ते में खुद को हमेशा केंद्र में रखकर सोचने लग जाते हैं तब वह रिश्ता बिगड़ने लगता है। किसी भी रिश्ते में दोनों लोग महत्वपूर्ण होते हैं।'
विज्ञापन
Sohail Khan talks about love in Dumb Biryani with Arhaan said all relationships come with an expiry date
मलाइका और अरबाज - फोटो : इंस्टाग्राम

अरहान अपने नए शो 'डंब बिरयानी' को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अरहान के अलावा उनकी मां मलाइका और निर्देशक करण जौहर भी इस शो को लेकर खुश दिखाई दे रहे हैं। करण ने अरहान के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मुझे उम्मीद है यह शो बहुत ही ज्यादा हिट होने वाला है।' आपको बताते चलें कि मलाइका और अरबाज आपसी सहमति से अलग हो चुके हैं। वहीं सोहेल खान भी अपनी पत्नी सीमा से तलाक ले चुके हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by dumb biryani (@dumbbbiryani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed