फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik X Jr NTR: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का डांस मुकाबला, ‘वॉर 2’ के लिए अयान की अद्भुत तैयारी

Fri, 12 Apr 2024 01:16 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 01:16 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Hrithik Roshan and Jr NTR Dance competition in War 2 know about the Ayan mukherjee film in details
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के डांसिंग स्टार के रूप में ऋतिक रोशन की लोकप्रियता सबको पता है। उधर, साउथ सिनेमा में जूनियर एनटीआर जब कैमरे के सामने थिरकते हैं तो लोग उनके स्टेप्स पर मोहित हो ही जाते हैं। इन दोनों के बीच एक डांस मुकाबला फिल्म ‘वॉर 2’ में होने वाला है। निर्देशक अयान मुकर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग के लिए जूनियर एनटीआर मुंबई पहुंच चुके हैं।



 
Hrithik Roshan and Jr NTR Dance competition in War 2 know about the Ayan mukherjee film in details
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए मुंबई पहुंचे जूनियर एनटीआर ने शुक्रवार से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। इस फिल्म में वह एक नए हेयरस्टाइल के साथ नजर आएंगे जिसे गुरुवार शाम मुंबई पहुंचने पर उन्होंने एक टोपी के जरिये छिपाए रखने की कोशिश की। सूत्र बताते हैं कि इस शेड्यूल में उनके फिल्म के हीरो ऋतिक रोशन के साथ कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सीन शूट होने वाले हैं। लेकिन, इसके अलावा ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक डांस मुकाबला भी इस फिल्म में होने वाला है।


 
Hrithik Roshan and Jr NTR Dance competition in War 2 know about the Ayan mukherjee film in details
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होन जा रही फिल्म ‘वॉर 2’ के निर्देशक अयान मुकर्जी हैं जिनकी यशराज फिल्म्स के साथ ये पहली फिल्म है। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अपने स्पेशल इफेक्ट्स वाले दृश्यों की काबिलियत दिखा चुके अयान इस फिल्म की शूटिंग काफी दिनों पहले ही शुरू कर चुके हैं। बीते महीने इस फिल्म के तमाम महत्वपूर्ण सीन ऋतिक रोशन के साथ फिल्माए गए। अब इसका अगला 10 दिनों का शेड्यूल शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan and Jr NTR Dance competition in War 2 know about the Ayan mukherjee film in details
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज फिल्म्स के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा अपनी फ्रेंचाइजी यशराज स्पाई यूनिवर्स को दक्षिण भारत में फैलाने के लिए लंबी चौड़ी योजनाएं बना चुके हैं। बीते साल इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ रिलीज हुईं। फिल्म ‘पठान’ ने जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की, वहीं ‘टाइगर 3’ का कारोबार संतोषजनक नहीं रहा। फिल्म ‘टाइगर 3’ के एंड क्रेडिट्स के बीच ऋतिक रोशन की झलक फिल्म ‘वॉर 2’ से दिखाई गई थी और अब इसी फिल्म की शूटिंग इन दिनों यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में काफी तेजी से चल रही है।
Ramayan: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का आधिकारिक एलान, यश ने मिलाया डीएनईजी से हाथ, कलाकारों का खुलासा नहीं

विज्ञापन
Hrithik Roshan and Jr NTR Dance competition in War 2 know about the Ayan mukherjee film in details
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस नए शेड्यूल में अयान मुकर्जी फिल्म में साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ चंद रोमांचक एक्शन सीन शूट करने जा रहे हैं। लेकिन, असल मजा इस फिल्म में दोनों को एक साथ डांस करते देखने में आने वाला है। बताते हैं कि अयान ने दोनों के साथ एक अनोखा डांस नंबर रचा है। फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक और टाइगर श्रॉफ का डांस नंबर काफी लोकप्रिय रहा था। इस बार ऋतिक की ऊर्जा से तालमेल बिठाने की बारी जूनियर एनटीआर की है। फिल्म ‘आरआरआर’ में जूनियर एनटीआर और अभिनेता राम चरण पर फिल्माया गया गाना ‘नाटू नाटू’ भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय गानों में रहा है, इस गाने को गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
Joker 2: Folie A Deux: 'जोकर 2' के ट्रेलर ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, 24 घंटे में 167 मिलियन दर्शकों ने देखा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed