फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   JR NTR Loses His Cool On Fans When They Shout For Him While Paying Tribute To Late Kota Srinivasa Video Viral

Jr. NTR: फैंस की इस हरकत पर भड़के जूनियर एनटीआर, दी ऐसा न करने की सलाह; वीडियो हुआ वायरल

Mon, 14 Jul 2025 01:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 14 Jul 2025 01:48 PM IST
सार

Jr. NTR Viral Video: जूनियर एनटीआर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वो अपने फैंस की एक हरकत पर नाराज हो गए।

विज्ञापन
JR NTR Loses His Cool On Fans When They Shout For Him While Paying Tribute To Late Kota Srinivasa Video Viral
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का जमावड़ा लग जाता है और उनके लिए नारेबाजी करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही उस वक्त भी देखने को मिला था जब जूनियर एनटीआर दिवंगत अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान जूनियर एनटीआर मीडिया को संबोधित कर रहे थे तभी उनके फैंस ने कुछ ऐसा किया, जिससे तारक थोड़ा नाराज हो गए और उन्होंने फैंस को वैसा न करने की सलाह दी।

विज्ञापन

एनटीआर ने फैंस को दी सलाह
कोटा श्रीनिवार को श्रद्धांजलि देने के बाद अभिनेता जूनियर एनटीआर मीडिया को संबोधित करते हुए कोटा श्रीनिवास के साथ अपनी यादों को साझा कर रहे थे। अभिनेता उस वक्त भावुक दिखाई दे रहे थे। तभी वहां मौजूद उनके फैंस ने ‘जय एनटीआर’ के नारे लगाए। लेकिन एक्टर इससे नाखुश हो गए। जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस से कहा, ‘जय एनटीआर’ नहीं, ‘जय कोटा श्रीनिवास राव’। इसके बाद वो वहां से निकल गए। जाहिर है एनटीआर उस समय कोटा श्रीनिवास को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, इसलिए उन्हों फैंस को अपने नाम की नारेबाजी न करने की सलाह दी।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Tirupati District NTR Fans (@tirupatintrofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज थे कोटा श्रीनिवास
कोटा श्रीनिवास राव तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने 1978 में फिल्म 'प्राणम खरीदु' से डेब्यू किया था। लगभग 40 साल से भी लंबे अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने 750 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने पर्दे पर सपोर्टिंग एक्टर से लेकर कॉमेडियन और विलेन तक के अलग-अलग किरदार निभाए।


यह खबर भी पढ़ेंः SS Rajamouli: सेल्फी लेने आए फैन पर गुस्साए राजामौली, लोगों ने बोला- ‘घमंडी’; वायरल हुआ वीडियो

‘वॉर 2’ में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वो यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ से बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रहे हैं। ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म में जूनियर एनटीआर निगेटिव रोल में नजर आएंगे। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed