फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kabhi Alvida Naa Kehna Completes 18 Years Karan Johar Shares BTS Video From Shah Rukh Khan Rani Mukerji Film

Kabhi Alvida Naa Kehna: कभी अलविदा ना कहना को 18 साल पूरे, करण जौहर ने बीटीएस वीडियो साझा कर लिखा खूबसूरत नोट

Sun, 11 Aug 2024 12:54 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 11 Aug 2024 12:54 PM IST
सार

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर 'कभी अलविदा ना कहना' से जुड़ा बीटीएस वीडियो साझा कर फिल्म के 18 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। उन्होंने साथ में एक नोट साझा कर कहा कि यह उनका अब तक का सबसे अच्छा फैसला था।

विज्ञापन
Kabhi Alvida Naa Kehna Completes 18 Years Karan Johar Shares BTS Video From Shah Rukh Khan Rani Mukerji Film
कभी अलविदा ना कहना - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' को 18 साल पूरे हो गए हैं। करण जौहर ने इसका जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक बीटीएस वीडियो साझा कर अपनी खुशी जाहिर की है। इस रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के अलावा प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। 'कभी अलविदा ना कहना' को सभी ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म में से एक बनी हुई है।

विज्ञापन

करण जौहर ने साझा किया ये नोट

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने इस फिल्म को अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला बताया है। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, ''कभी अलविदा ना कहना' वह रास्ता था, जिसे मुझे नहीं अपनाना चाहिए था। मगर यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला था। इस फिल्म ने मुझे न केवल मेरे बेहतरीन कलाकारों के साथ सबसे अच्छा समय दिया, जो ईमानदारी से कहूं तो मेरा परिवार थे। इसके साथ ही इसने मुझे उन कहानियों को बताने का साहस भी दिया, जिन पर मैंने अपने विश्वास पर उन रिश्तों के बारे में बताया जो काफी उलझे थे, मगर बेहद खूबसूरत थे।'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस को पसंद आया करण का पोस्ट

उन्होंने आगे लिखा, ''कभी अलविदा ना कहना' के 18 साल पूरे हो गए हैं।' करण जौहर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस को ये बीटीएस वीडियो और उनका नोट दोनों ही बेद पसंद आ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कभी अलविदा ना कहना' एक मास्टरपीस थी, जो अपने समय से बहुत आगे थी। इस फिल्म के बारे में खूबसूरत बात यह है कि यह सबसे अवास्तविक बॉलीवुड पैकेजिंग में लिपटे होने के बावजूद कितनी वास्तविक है।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'कुछ कुछ होता है के बाद यह मेरी पसंदीदा केजेओ फिल्म है।'



अपने समय से काफी आगे थी फिल्म

'कभी अलविदा ना कहना' 11 अगस्त 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख और रानी के शादीशुदा किरदारों को अपने-अपने जीवनसाथी को धोखा देते हुए दिखाया गया है। ये फिल्म अपने समय से काफी आगे थी। विवादों में रहने के बावजूद भी ये फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई। 

Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया के पोस्ट पर जान्हवी कपूर ने दी प्रतिक्रिया, दोनों के डेटिंग की अफवाहों को मिला बल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed