सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kailash kher perform in Anant Ambani birthday ranveer singh and shah rukh khan dance

शाहरुख से रणवीर तक, कैलाश खेर की धुन पर थिरके सितारे; वीडियो देख यूजर्स को याद आया वीर पहाड़िया का लंगड़ी डांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 11 Apr 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Anant Ambani Birthday Party: अनंत अंबानी की जन्मदिन की पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। इन लोगों ने अलग-अलग अंदाज में पार्टी की रौनक बढ़ाई। इसका वीडियो वायरल है।

kailash kher perform in Anant Ambani birthday ranveer singh and shah rukh khan dance
शाहरुख खान, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
विज्ञापन

विस्तार

अनंत अंबानी के जन्मदिन की अब भी धूम है। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। कुछ ने परफॉर्म किया तो कुछ ने जश्न का जमकर लुत्फ उठाया। उनके जन्मदिन पर सिंगर कैलाश खेर ने 'बम लहरी' गाने पर प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर कई सितारे झूमते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।
Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
अनंत अंबानी के जन्मदिन के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैलाश खेर 'बम लहरी' गाने पर प्रस्तुति दे रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस पर रणवीर सिंह अलग अंदाज में झूम रहे हैं। जन्मदिन के समारोह में शाहरुख खान भी शामिल हुए। उन्होंने अपने सिर पर काला गमछा बांधा है और झूम रहे हैं। वीडियो में अनंत अंबानी का परिवार भी खुश नजर आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को पसंद आया वीडियो
यह वीडियो कई यूजर्स को पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'वीर पहाड़िया अपना लंगड़ी डांस वाला आइकॉनिक स्टेप करना चाह रहे थे, लेकिन उनका साथ देने कोई आगे नहीं आया।' एक और यूजर ने लिखा है 'क्या जमकर एक्टिंग कर रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'पावर हाउस'।




 

‘बिना किसी रिलीज के कान तक पहुंचा, अमिताभ के साथ फ्लाइट में सफर किया’; विजय वर्मा ने साझा किए करियर के किस्से

जन्मदिन पर आए सितारे
ख्याल रहे कि कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को जन्मदिन था। उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन में सलमान खान और संजय दत्त जैसे सितारे भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed