{"_id":"69da2944bad58c71250de81e","slug":"kalki-sambhal-film-shooting-will-start-at-14-april-mahesh-manjrekar-and-vijay-raj-will-lead-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 अप्रैल से शुरू होगी 'कल्कि संभल' की शूटिंग, दिखेगी दंगों की झलक, निर्देशक ने किया इलाके का दौरा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
14 अप्रैल से शुरू होगी 'कल्कि संभल' की शूटिंग, दिखेगी दंगों की झलक, निर्देशक ने किया इलाके का दौरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Kalki Sambhal: फिल्म 'कल्कि संभल' का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत कर रहे हैं। इसके निर्माता अमित जानी हैं। शूटिंग से पहले एस श्रीनेत ने चंदौसी का दौरा किया है।
कल्कि संभल
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
साल 1978 के संभल दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'कल्कि संभल' की शूटिंग 14 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। इस फिल्म का निर्माण 'जानी फायरफॉक्स स्टूडियो' के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में 1978 में हुई हिंसा और लोगों की त्रासदी की झलक दिखाए जाने की संभावना है। इसमें 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को भी दिखाया जा सकता है।
निर्देशक ने किया चंदौसी का दौरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में 1978 के दंगों की झलक दिखेगी। इसके साथ नवंबर 2024 का घटनाक्रम भी दिखाया जाएगा। इसके निर्देशक भरत एस. श्रीनेत हैं। फिल्म का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं। 14 अप्रैल को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले निर्देशक ने जगह का जायजा लेने के लिए चंदौसी के एसएम कॉलेज का दौरा किया है।
Trending Videos

शाहरुख से रणवीर तक, कैलाश खेर की धुन पर थिरके सितारे; वीडियो देख यूजर्स को याद आया वीर पहाड़िया का लंगड़ी डांस
महेश मांजरेकर, विजय राज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंसिपल से मांगी अनुमति
निर्देशक ने कॉलेज परिसर में कई जगहों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव से शूटिंग की लिखित अनुमति मांगी है। यही नहीं निर्देशक ने सीता रोड पर मौजूद गणेश प्रतिमा, रामबाग धाम पर राम की प्रतिमा का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी का का जायजा लिया।
फिल्म की स्टारकास्ट
खबरें यह भी हैं कि फिल्म में महेश मांजरेकर को अब्बाजान के किरदार में, विजय राज को भाईजान के किरदार में और रजनीश दुग्गल को बनवारी लाल गोयल के किरदारों में दिखाया जाएगा।

अमित जानी
- फोटो : एएनआई
पोस्टर में क्या है?
मेकर्स ने फिल्म का जो पोस्टर जारी किया है उसमें दो लोगों को दिखाया गया है। एक अब्बाजान, जिन पर 1978 में दंगे भड़काने का इल्जाम है। दूसरा उनके पोते भाईजान, जिन पर 2024 में संभल में हिंसा भड़काने का आरोप है।
क्या बोले अमित जानी?
फिल्म निर्माता अमित जानी का कहना है कि 1978 के दंगों के दौरान जो हिंदुओं पर अत्याचार हुआ है। उसको दुनिया के सामने लाने के लिए फिल्म बनाई जा रही है। संभल में 1978 के दंगे के दौरान और 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल के दौरान राजनीतिक व सामाजिक लोगों की क्या भूमिका थी उसको जगजाहिर किया जाएगा।