सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Boney Kapoor shares photo with daughter janhvi kapoor and wife sri devi

28 साल पहले ऐसी दिखती थीं जान्हवी, श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर ने शेयर की तस्वीर; फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 11 Apr 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Boney Kapoor With Sri Devi: फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में दिवंगत श्रीदेवी और अपनी बेटी जान्हवी कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। 

Boney Kapoor shares photo with daughter janhvi kapoor and wife sri devi
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बोनी कपूर अपने परिवार से काफी जुड़े हुए हैं। वह अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और उनके बारे में कुछ लिखते हैं। वह अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी को अक्सर याद किया करते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें जान्हवी कपूर भी हैं। इसके साथ उन्होंने एक नोट लिखा है। 
Trending Videos

बोनी कपूर की पोस्ट में क्या है?
बोनी कपूर ने तस्वीर शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि इसमें वह खुद श्रीदेवी के साथ खड़े हैं। श्रीदेवी ने अपनी गोद में जान्हवी कपूर को लिया हुआ है। बोनी कपूर के मुताबिक यह तस्वीर उस वक्त की है, जब जान्हवी कपूर सिर्फ एक साल की थीं। तस्वीर शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा 'मेरे प्यार ने जान्हवी को गोद में लिया है। तब वह सिर्फ एक साल की थीं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए शानदार कमेंट
बोनी कपूर की पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'बोनी जी जान्हवी आज भी उतनी ही क्यूट हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'श्रीदेवी बहुत खूबसूरत हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'हम आपको याद कर रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'मैं श्रीदेवी को याद करता हूं। मेरी ख्वाहिश थी कि मैं मैम के लिए एक साड़ी डिजाइन करूं और उनके साथ डिजाइनर के तौर पर काम करूं, लेकिन...'




कब हुई थी श्रीदेवी की शादी?
श्रीदेवी और बोनी कपूर की मुलाकात 'मिस्टर इंडिया' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने 1996 में शादी कर ली थी। उन दोनों के बीच अच्छा रिश्ता था। एक साल के बाद 6 मार्च 1997 को जान्हवी कपूर का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed