Shahrukh Khan: काजोल ने कॉपी किया शाहरुख का ‘मेट गाला’ लुक, फैंस को दिया ये टास्क
Kajol: अभिनेत्री काजोल ने शाहरुख खान के ‘मेट गाला 2025’ के लुक को कॉपी किया। अभिनेत्री ने किंग खान के लुक वाली तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और दोनों में अंतर पूछा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के किंग खान ने ‘मेट गाला 2025’ में अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज की। अभिनेता सब्यसाची की डिजाइन की हुई ड्रेस में नजर आए। वह काले रंग के टक्सीडो और लेयर्ड ज्वैलरी में नजर आए। शाहरुख खान का ‘मेट गाला’ लुक काफी चर्चा में हैं। उनका यह लुक लोगों को काफी पसंद आया। हालांकि, कुछ फैंस को किंग खान का यह लुक उतना लुभावना नहीं लगा और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रिया भी दी।
अब शाहरुख खान की कई फिल्मों में को-स्टार रह चुकी अभिनेत्री काजोल ने उनके लुक को कॉपी करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। साथ ही उन्होंने फैंस से यह भी पूछा क दोनों के लुक में क्या अंतर है? इसके बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे।
शाहरुख के लुक को किया कॉपी
मंगलवार को अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ब्लेजर और सिल्वर एक्सेसरीज पहने हुए कुछ तस्वीरें शेयर की। अपनी तस्वीरों की सीरीज में उन्होंने शाहरुख खान की मेट गाला लुक वाली तस्वीर भी शामिल की। अभिनेत्री ने फैंस से दोनों के बीच अंतर भी पूछा। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्हें चंकी चूड़ियां, कई अंगूठियां, नोज रिंग और चांदी की बालियां पहने देखा गया। कैप्शन में काजोल ने लिखा, ‘हम्म्म्म, अंतर खोजो’ और शाहरुख खान को टैग किया।
यह खबर भी पढ़ें: Met Gala 2025: कियारा आडवाणी के लुक के कायल हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया बोलीं- सबसे सुंदर मां
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
काजोल की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड के एक मात्र किंग और क्वीन’, एक अन्य ने लिखा, ‘कोई अंतर नहीं, काजोल - वह राजा है और आप रानी हैं।’ एक अन्य ने लिखा, किंग और क्वीन, ‘हमेशा से मेरे फेवरेट।’ आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं ब्लैक में। हम आप दोनों को एक साथ फिल्म में कब देख रहे हैं?’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आप दोनों हमेशा से मेरे लिए एक हैं।’
यह खबर भी पढ़ें: Met Gala NYC: मेट गाला के अब तक के सबसे अजीबोगरीब लुक, प्रियंका चोपड़ा से लेकर जेंडाया का लुक शामिल
शाहरुख खान और काजोल
अभिनेता शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से दिल जीता है। दोनों को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में वरुण धवन और कृति सेनन के साथ देखा गया था। काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अगली बार हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कमेंट
कमेंट X