फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kalki 2898 AD earned crores of rupees even before its release telugu distribution deal was done for 145 cr

Kalki 2898 AD: रिलीज से पहले ही 'कल्कि 2898 एडी' ने कमा लिए करोड़ों रुपये, बेहद मोटी रकम में हुआ वितरण सौदा

Fri, 31 May 2024 11:14 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 11:14 AM IST
सार

प्रभास की आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का तेलुगु भाषा वाले राज्यों के लिए वितरण सौदा हो चुका है। करोड़ों में हुई इस डील से फिल्म की अच्छी खासी कमाई हो गई है।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD earned crores of rupees even before its release telugu distribution deal was done for 145 cr
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

विस्तार

हर गुजरते दिन के साथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज की दहलीज के करीब जा रही है। फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट के सामने आने का सिलसिला भी लगातार जारी है। फिल्म की कमाई को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि, यह तो रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा कि फिल्म टिकट खिड़की पर क्या कमाल दिखाएगी। इसी बीच 'कल्कि 2898 एडी' के कारोबार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने उनकी चोट को नकली बताने वाले ट्रोल को लताड़ा, बोलीं- मजाक उड़ाने से पहले अगर...
विज्ञापन


145 करोड़ रुपये में हुआ यह सौदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगु भाषी राज्य- तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए 'कल्कि 2898 एडी' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स का सौदा हो चुका है। इसकी डील 145 करोड़ रुपये में हुई है, जो वाकई में एक मोटी रकम है। प्रभास के लिए तो एक बड़ी उपलब्धि की तरह है, क्योंकि इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म का वितरण सौदा इतनी बड़ी रकम में नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Malaika Arora: 'मैंने आलोचना सहकर अपना करियर बनाया है', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर मलाइका की दोटूक

ट्रेलर की बाट जोह रहे हैं दर्शक
'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज का इंतजार तो खत्म होता जा रहा है, लेकिन फिल्म के ट्रेलर को देखने की प्रतीक्षा बढ़ती ही जा रही है। अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है। इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर 7 जून को रिलीज किया जा सकता है, लेकिन बात आखिर यहीं पर आकर अटक जाती है कि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Kantara-Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में इस मशहूर अभिनेता की हुई एंट्री

27 जून को रिलीज होगी फिल्म
'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हासन ने भी अभिनय किया है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और इसका निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है।

Sundar C: 'अरनमनई 4' के निर्देशक ने किया ये बड़ा खुलासा, विजय सेतुपति और राशि खन्ना से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed