फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kalki 2898 AD Release Date final Prabhas Deepika Padukone Amitabh Bachchan Starrer releasing on 12 July 2024

Kalki 2898 AD Release Date: लोकसभा चुनाव के चलते टल गई ‘कल्कि’ की रिलीज, अब झमाझम बारिश के बीच निकला मुहूर्त

Mon, 15 Apr 2024 03:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 15 Apr 2024 03:29 PM IST
सार

प्रभास-दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के फैंस को अब फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्म की रिलीज डेट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Release Date final Prabhas Deepika Padukone Amitabh Bachchan Starrer releasing on 12 July 2024
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे नजर आएंगे। इन सुपरस्टार्स को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को अब 9 मई को रिलीज नहीं किया जाएगा। इसकी रिलीज डेट फिर से टल गई है। 9 मई से बदलकर इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। कल्कि इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज डेट
निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा ऑफिशियल तमिल मूवी के सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई है। इसमें फिल्म के पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट बताई गई है। फिल्म में दीपिका से लेकर प्रभास और अमिताभ बच्चन का लुक पहले से ही सामने आ चुका है। फिल्म की रिलीज डेट को पहले कई कारणों से टाला जा चुका है। पहले इसकी रिलीज डेट को कोरोना जैसी महामारी के दौरान टाल दिया गया था। फिर इसकी रिलीज डेट को लोकसभा चुनावों के कारण टाला गया। लेकिन अब जाकर फिल्म की रिलीज डेट 12 जुलाई 2024 बताई जा रही है। लगता है कि अब जाकर फैंस का इंतजार खत्म हुआ।
विज्ञापन

 


फिल्म कल्कि 2989 एडी
प्रभास की फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी ज्यादा बज बना हुआ है। कुछ समय पहले फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के हिंदी संस्करण के डिजिटल राइट्स 175 करोड़ में बेचे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed