{"_id":"68b99a9e77c549254d080411","slug":"karan-johar-breaks-silence-on-period-saga-takht-being-shelved-it-was-very-heartbreaking-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: मुगल सम्राट औरंगजेब पर फिल्म बनाने वाले थे करण जौहर, इस वजह से बंद करना पड़ा काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: मुगल सम्राट औरंगजेब पर फिल्म बनाने वाले थे करण जौहर, इस वजह से बंद करना पड़ा काम
Thu, 04 Sep 2025 07:26 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 04 Sep 2025 07:26 PM IST
सार
Karan Johar Shelved Film: करण जौहर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह एक ऐतिहासिक फिल्म बनाने वाले थे। हालांकि यह फिल्म कई वजहों से नहीं बन सकी। निर्देशक ने इसके बारे में बात की है।
विज्ञापन
करण जौहर, तख्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण जौहर ने अपनी उस फिल्म के बारे में बात की है, जिस पर उन्होंने काफी मेहनत की लेकिन उसे रिलीज नहीं किया।
आज फिल्म 'मिराय- सुपर योद्धा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने अब बंद हो चुकी फिल्म 'तख्त' के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अब भी ऐतिहासिक फिल्म बनाना चाहते हैं। करण जौहर ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म पर दो साल से ज्यादा वक्त बिताया और जब यह बंद हो गई है तो उन्हें बहुत दुख हुआ।

ऐतिहासि फिल्म बनाने वाले थे करण जौहर
करण जौहर ने मीडिया से कहा 'मैं एक ऐतिहासिक फीचर फिल्म (तख्त) बनाने वाला था। फिर महामारी समेत कई वजहों से उस पर रोक लग गई। मैंने उस फिल्म पर ढाई साल तक रिसर्च किया और फिर उसे लिखा। यह बहुत दुखद था कि मैं उसे वक्त पर नहीं बना सका। हर फिल्म का अपना समय और भाग्य होता है। इसलिए उम्मीद है कि मैं उस तरह की कोई फिल्म बनाउंगा।'
यह खबर भी पढ़ें: Shehnaaz Gill: तय वक्त पर नहीं रिलीज होगी शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी', इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
2018 में फिल्म का एलान हुआ था
आपको बता दें कि करण जौहर ने अगस्त 2018 में मुगल काल पर आधारित महाकाव्य फिल्म 'तख्त' का एलान किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्म में अनिल कपूर, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार होंगे।
यह फिल्म मुगल सम्राट औरंगजेब और उसके भाई दारा शिकोह के बीच संबंधों पर आधारित थी। फिल्म की पटकथा सुमित रॉय ने लिखी थी।

'मिराय' के बारे में
करण जौहर इन दिनों फिल्म 'मिराय' का प्रचार कर रहे हैं। इसमें तेजा सज्जा अहम किरदार में हैं।
यह फिल्म एक निडर योद्धा की कहानी है, जिसे नौ पवित्र ग्रंथों की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। इसका निर्देशन कार्तिक घट्टामनेनी ने किया है। इसके निर्माता टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद हैं। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी।