The Traitors: इस वजह से टला ‘द ट्रेटर्स’ में करण-जेनिफर का कमबैक, तलाक के 11 साल बाद साथ काम करने वाले थे
Karan-Jennifer: करण जौहर के नए सेलिब्रिटी शो में टीवी के पॉपुलर कपल करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के भी नजर आने की खबरें थीं। लेकिन अब दोनों के फैंस को निराशा हाथ लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं कि पॉपुलर एक्टर्स करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट करण जौहर के नए रियलिटी शो द ट्रेटर्स में एक साथ नजर आ सकते हैं। ये खबर उनके फैंस के लिए खास थी क्योंकि दोनों की जोड़ी बहुत पसंद की जाती है। हालांकि, शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने हमें बताया कि ऐसा होने वाला नहीं है। अब शो के ट्रेलर में दोनों के नजर न आने से इस बात की पुष्टि भी हो गई।
वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अप्रोच किया गया था
सूत्र कि मानें तो मेकर्स ने करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट दोनों को वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अप्रोच किया था। उन्होंने बताया, 'शुरू में करण ने शो के लिए हामी भर दी थी, जेनिफर ने भी सहमति दी थी। लेकिन जेनिफर ने अपनी फीस बहुत ज्यादा मांगी, जो मेकर्स के बजट से बाहर थी। ऐसा उन्होंने जानबूझकर किया।'
जेनिफर की फीस बनी रुकावट
सूत्र ने आगे बताया, 'शो के कई हिस्सों की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी थी। दोनों को बाद में जोड़ने की कोशिश हुई, लेकिन फीस को लेकर बात नहीं बनी, इसलिए उनकी एंट्री नहीं हो सकी।'
‘द ट्रेटर्स’ किस तरह का शो है?
'द ट्रेटर्स' एक इंटरनेशनल रियलिटी शो का इंडियन वर्जन है। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसमें 20 जाने-माने लोग एक साथ खेलेंगे। खेल में कुछ लोग बाकी लोगों को धोखा देंगे और गेम से बाहर करने की कोशिश करेंगे। शो में दिमाग से खेलने वाले टास्क, दोस्ती और धोखा देखने को मिलेगा।
यह खबर भी पढ़ेंः The Traitors: करण जौहर के गेम शो 'द ट्रेटर्स' का ट्रेलर रिलीज, उर्फी से लेकर अपूर्वा तक भिड़ेंगे ये 20 सेलेब
ये सेलिब्रिटीज लेंगे हिस्सा
शो का ट्रेलर आज जारी हो गया है। धोखे और चालबाजियों से भरपूर इस रियलिटी शो के पहले सीजन में 20 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, जान्वी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पूरव झा, रफ्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं।
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट पहली बार 2009 में मेडिकल ड्रामा 'दिल मिल गए' के सेट पर मिले थे। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। ये केमिस्ट्री उनकी असली जिंदगी में भी बदली और दोनों ने 2012 में शादी कर ली। लेकिन 2014 में उनका रिश्ता टूट गया, जो फैंस के लिए दुखद था। इसके बाद करण ने बिपाशा बसु से शादी की, जबकि जेनिफर अपने करियर में बीजी हैं।