अचानक दुबई रवाना क्यों हुए करण कुंद्रा-तेजस्वी? अमीरों की चकाचौंध भरी जिंदगी में कर रहे तांक-झांक! जानिए वजह
Desi Bling Trailer: टेलीविजन की चर्चित जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बीते दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में नजर आई थी। अब ये दोनों दुबई रवाना हो गए हैं और अमीरों के साथ उठना-बैठना कर रहे हैं। दरअसल, ऐसा वे अपने नए रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के चलते कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण कुंद्र और तेजस्वी प्रकाश काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस चर्चित जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में इन्हें 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में देखा गया था। अब ये दोनों दुबई पहुंचे हैं। वे यहां बड़े-बड़े लोगों की जिंदगी से जुड़ी चीजों को करीब से देख रहे हैं। ऐसा वे अपने नए रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के कारण कर रहे हैं, जिसका आज ट्रेलर रिलीज हुआ है।
ओटीटी पर स्ट्रीम होगा 'देसी ब्लिंग'
'देसी ब्लिंग' एक रियलिटी शो है, जो नेटफ्लिक्स पर आएगा। आज सोमवार को ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म ने इसका ट्रेलर जारी किया है। इस शो में दरअसल, दुबई में रहने वाले अमीर भारतीयों को दिखाया जाएगा। उनकी लाइफस्टाइल, विचार और तौर-तरीके करीब से देखने को मिलेंगे। सामने आए ट्रेलर में काफी ड्रामा भी देखनो को मिला है।
कब रिलीज होगा 'देसी ब्लिंग' शो?
ट्रेलर के साथ ही इस शो की रिलीज डेट का भी पता चल गया है। इसका प्रीमियर 20 मई से नेटफ्लिक्स पर होगा। नेटफ्लिक्स ने ट्रेलर जारी करते हुए लिखा है, 'बुर्ज खलीफा जितने बड़े ड्रामा के लिए खुद को तैयार रखें। ब्लिंग सिटी में सब कुछ है। 'देसी ब्लिंग' देखें, 20 मई को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। इस शो में देखने को मिलेगा कि अमीर भारतीय दुबई में कैसे जीते हैं। उनकी जिंदगी कितनी आलीशान हैं, क्या लाइफ स्टाइल है और कैसा डेली रुटीन रहता है।
क्या बॉलीवुड सेलेब्स भी आएंगे नजर?
इस रियलिटी शो में सतीश और तबिंदा संपाल, रिजवान और साना साजन, द्युति पार्रक और इरिना किनाख जैसे चेहरे भी दिखेंगे। वहीं, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, सनी लियोन और विवेक ओबरॉय की भी ट्रेलर में झलक देखने को मिली है। शो 'देसी ब्लिंग' दुबई के पॉपुलर शो 'दुबई ब्लिंग' का स्पिन ऑफ है।