सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Kundrra Praise girlfriend Tejasswi Prakash met with her mom at first time

Karan-Tejasswi: करण ने बताई तेजस्वी की सबसे अच्छी बात, दिलचस्प रही थी गर्लफ्रेंड की मां से पहली मुलाकात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 30 Mar 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: हाल ही में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के बारे में कई अहम बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि तेजस्वीर को किन बातों के लिए गलत समझा जाता है।

Karan Kundrra Praise girlfriend Tejasswi Prakash met with her mom at first time
करण तेजस्वी - फोटो : इंस्टाग्राम @kkundrra
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी। दावा किया जा रहा है कि शो में ही दोनों को आपस में प्यार भी हो गया था। खबरें हैं कि पांच सालों से रिलेशनशिप में चल रहे करण और तेजस्वी इस साल शादी कर सकते हैं। करण हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में दिखाई दिए। उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया।
Trending Videos


करण ने तेजस्वी के मां की तारीफ की
करण ने तेजस्वी के माता-पिता से मिलने के बारे में बताया "मैं उसके माता-पिता के साथ 30 मिनट तक बैठा रहा। इसके बाद उसकी मां ने कहा, 'अब आप मेरी बेटी को अपने साथ ले जा सकते हैं।' वे बहुत प्यारे और सरल लोग हैं। तेजस्वी भी बहुत सरल स्वभाव की है। वह अक्सर बहुत दबंग होती है, लेकिन उसकी सबसे अच्छी खूबी यह है कि वह दबती नहीं है। आप उस पर हावी नहीं हो सकते।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Vidyut Jammwal: कुणाल कामरा के समर्थन में आए विद्युत जामवाल, बोले- कोई कमाल आर खान से सवाल क्यों नहीं करता?
 

Karan Kundrra Praise girlfriend Tejasswi Prakash met with her mom at first time
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम- @tejasswiprakash
तेजस्वी की मेहनत की तारीफ की
करण तेजस्वी प्रकाश की कड़ी मेहनत की भी तारीफ की। करण ने कहा "तेजस्वी बहुत मेहनत करती है। अब वह मास्टरशेफ कर रही है।  वह दूसरों की तुलना में दोगुनी मेहनत करती है। 12 घंटे की शूटिंग के बाद भी वह काम करती है। कभी-कभी वह मेरे घर पर रुक जाती है। सुबह मैं उसे खोजता हूं और वह मेरे रसोइए के साथ कुछ तैयार करने में व्यस्त होती है। वह खतरों के खिलाड़ी लगभग जीत ही गई थी; अगर उसकी आंख में चोट नहीं लगी होती, तो वह शो जीत जाती।"
Sikandar Review: एक्टिंग नहीं प्रशंसकों पर एहसान करते दिखे सलमान खान, सवा दो घंटे की फिल्म भी झेलना मुश्किल
 

लोग तेजस्वी को इसलिए गलत समझते हैं
करण ने बताया कि "लोग सोचते हैं कि वह दूसरों का सम्मान नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। वह इस बात को अहमियत नहीं देती कि आप कितने अमीर हैं या आपका कद कितना बड़ा है, वह लोगों के काम से प्रभावित होती है। मैंने आखिरकार उसके बारे में भी बहुत कुछ जाना है। जिंदगी के बारे में उसका नजरिया अलग है। उसके बहुत ज्यादा दोस्त नहीं हैं। वह आपके करीब तभी आएगी जब वह आपके साथ घुलमिल जाएगी। उसके बाद ही वह आप पर अधिकार जताएगी।

करण और तेजस्वी के काम के बारे में
काम की बात करें तो, जहां तेजस्वी प्रकाश सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में भाग ले रही हैं, वहीं करण कुंद्रा ने हाल ही में लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में अब्दु रोजिक की जगह ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed