सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Kundrra reacts on Fake Relationship With Tejasswi Prakash actor slams trolls for spreading false report

Karan Kundrra: तेजस्वी के साथ रिश्ते में दरार की अफवाहों पर करण ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- 'मेरे शुभचिंतकों'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 02 Jul 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Karan Kundrra Slams Trolls: अभिनेता करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई साल से रिलेशनशिप में हैं। अब सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इस तरह की खबरों का प्रसार करने वालों को करण कुंद्रा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Karan Kundrra reacts on Fake Relationship With Tejasswi Prakash actor slams trolls for spreading false report
करण कुंद्रा, तेजस्वी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश चार साल से रिलेशनशिप में हैं। कपल की मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हुई थी। तब से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। मगर कुछ यूट्यूब चैनल की तरफ से ऐसा दावा किया गया कि दोनों का रिश्ता 'फर्जी' है। कुछ में कहा गया कि रिश्ते में दरार आ गई है। ऐसी अफवाहों पर करण कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos

Karan Kundrra reacts on Fake Relationship With Tejasswi Prakash actor slams trolls for spreading false report
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

फेक रिलेशनशिप की खबरों को बताया फर्जी
करण कुंद्रा पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर को धोखा देने का आरोप भी लगाया है। इस तरह की खबरों और दावों पर रिएक्ट करते हुए करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उन्होंने फर्जी खबरें प्रसारित करने वाले यूट्यूब चैनल को आड़े हाथों लिया है। करण कुंद्रा कुछ यूट्यूब वीडियोज के स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए लिखा है, 'थोड़ा और पैसा लगाओ मेरे शुभचिंतकों, दाल गल नहीं रही तुम्हारी'।

Priyanka Chopra: क्या प्रियंका चोपड़ा के पति निक को नहीं पसंद है खुद को 'जीजू' कहलाना? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'ये मीडिया पेज नहीं'
करण कुंद्रा का कहना है कि उनके खिलाफ चल रहीं ऐसी खबरें पेड हैं। इसके अलावा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ नेटिजन्स को जवाब देते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसी खबरें प्रसारित करने वाले मीडिया पेज नहीं हैं, बल्कि ये यूट्यूब चैनल हैं, जो सिर्फ पैसे के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं। करण कुंद्रा ने कहा, 'ये मीडिया पेज नहीं हैं। ये पेज पैसे के लिए ऐसा करते हैं'।
 

Karan Kundrra reacts on Fake Relationship With Tejasswi Prakash actor slams trolls for spreading false report
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@kkundrra

बोले- 'गो फंड मी स्थापिक करने पर विचार कर रहा हूं'
करण कुंद्रा ने एक्स पर भी कई नेटिजन्स को जवाब दिए हैं। एक को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा है, 'इन लोगों के लिए एक गो फंड मी स्थापित करने के बारे में सोच रहा हूं, क्योंकि बेचारे कम बजट वाले पेजों को ही भुगतान कर रहे हैं #दुखद'। करण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे कुकिंग-रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके पार्टनर एल्विश यादव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed