फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor Saif Ali khan Kapil Sharma alia bhatt are associated with PM Modi Swachh Bharat Mission

Swachh Bharat Mission: 'स्वच्छ भारत मिशन' से जुड़े ये बॉलीवुड सितारे, स्वच्छता को लेकर दिया ऐसा संदेश

Wed, 02 Oct 2024 02:59 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Oct 2024 02:59 PM IST
सार

गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से 'स्वच्छ भारत मिशन' से जुड़कर महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार करने का आग्रह किया है। इस मिशन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे जुड़े हैं। इस मिशन में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कपिल शर्मा, टाइगर श्रॉफ, आलिया भट्ट जैसे सितारे जुड़े हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Saif Ali khan Kapil Sharma alia bhatt are associated with PM Modi Swachh Bharat Mission
स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की जयंती पर भारत को स्वच्छ बनाने के लिए नई मुहिम का हिस्सा हर भारतीय को बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इस मिशन में अब बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो रहे हैं। इस मिशन में करीना कपूर खान, सैफ अली खान, टाइगर श्रॉफ, कपिल शर्मा और आलिया भट्ट जैसे सितारे जुड़े हैं।

विज्ञापन

Kareena Kapoor Saif Ali khan Kapil Sharma alia bhatt are associated with PM Modi Swachh Bharat Mission
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने शेयर किया वीडियो
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ वीडियो शेयर किया है। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का ऐलान करते हुए करीना कपूर खान वीडियो में कहती हैं कि आज मैं आपसे एक अभिनेत्री की तरह नहीं बल्कि एक मां की तरह बात करना चाहती हूं, अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा चाहती है। स्वच्छ भारत मिशन एक ऐसा मिशन है, जिसमें हर परिवार को भाग लेना चाहिए। सैफ अली खान कहते हैं कि हमारे लिए आज ये स्वच्छता से ज्यादा हमारे बच्चों के लिए आस पास के क्षेत्र को साफ लगने से ज्यादा अपने बच्चों के लिए एक उदाहरण बनाना चाहते हैं। महात्मा गांधी ने हमेशा कहा कि एक नए बदलाव की शुरुआत हमसे ही होती है। आइए हम इस मिशन का हिस्सा बनें जो हमारे लिए हमारे परिवारों के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


Govinda: गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचे भाई कीर्ति कुमार और कृपाशंकर सिंह, साझा किया अभिनेता का हेल्थ अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor Saif Ali khan Kapil Sharma alia bhatt are associated with PM Modi Swachh Bharat Mission
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
टाइगर श्रॉफ ने भी साझा की अपनी राय
अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े हैं। टाइगर ने वीडियो पोस्ट कर कहा, मैं आज महात्मा गांधी की बताई सीख के बारे में आपसे बात करने आया हूं। हमें अपने देश में अपनी अलग पहचान बनानी है। जैसे कि मार्शल आर्ट में लगन और शालीनता की जरूरत होती है। हमें इसी तरह 'स्वच्छ भारत मिशन' के साथ जुड़ना है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swachh Bharat Mission-Grameen (@swachhbharatgrameen)


Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म में नजर आएंगी पूजा हेगड़े, निर्माताओं ने किया आधिकारिक एलान

विज्ञापन

Kareena Kapoor Saif Ali khan Kapil Sharma alia bhatt are associated with PM Modi Swachh Bharat Mission
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्वच्छ भारत मिशन में आलिया भट्ट भी शामिल
अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पीएम मोदी के इस स्वच्छ भारत मिशन में जुड़ी हैं। आलिया भट्ट ने कहा है कि हम सभी स्वच्छ भारत मिशन से जुड़कर गांधी जी की शिक्षा को अपनाना चाहिए। आज प्रधानमंत्री मोदी के इस मिशन से जुड़ना पसंद करती हूं। इसके अलावा, पंकज त्रिपाठी भी इस स्वच्छता मिशन से जुड़े थे। स्वच्छता के बारे संदेश देते हुए पंकज त्रिपाठी ने भोजपुरी में अपना संदेश अपने क्षेत्रीय निवासियों को भेजा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swachh Bharat Mission-Grameen (@swachhbharatgrameen)


Saira Banu: 'साहब के साथ जब मैं जिंदगी के सफर पर निकली, फिर मैंने कोई सवाल नहीं किया', बोलीं सायरा बानो

Kareena Kapoor Saif Ali khan Kapil Sharma alia bhatt are associated with PM Modi Swachh Bharat Mission
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा ने भी दिया संदेश
स्वच्छ भारत मिशन पर स्वच्छता के मुद्दे पर कपिल शर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से स्वच्छता की अपील की है। उन्होंने कहा, 'हम अपने बच्चों को सिखाएं कि जैसे हम कचरा कूड़ेदान में डालते हैं, वैसे ही बाहर भी कूड़ेदान में ही डालें। ऐसे ही छोटे छोटे प्रयासों से हम दुनिया को बता पाएंगे कि हम हंसी मजाक ही नहीं इन कामों में भी आगे हैं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Swachh Bharat Mission-Grameen (@swachhbharatgrameen)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed