सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor turns into Gangubai Kathiawadi with AI help Fans Video Viral she fits better than Alia Bhatt

Kareena Kapoor AI Alia Bhatt: बेबो के जबरा फैन का कमाल, एआई की मदद से आलिया भट्ट की जगह करीना, वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Apr 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

फिल्म क्रू को लेकर इन दिनों करीना कपूर जमकर सुर्खियों बटोर रही हैं। उनकी अदाओं और अदाकारी का जादू उनके फैंस पर इस कदर सवार है कि वह बाकी अभिनेत्रियों के निभाए गए किरदारों में भी करीना को ही देखना चाहते हैं। करीना का एक जबरा फैन है जिसने एआई की मदद से उनका एक खास वीडियो बनाया है।

Kareena Kapoor turns into Gangubai Kathiawadi with AI help Fans Video Viral she fits better than Alia Bhatt
गंगूबाई काठियावाड़ी- करीना कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

करीना कपूर खान अपनी अदाकारी के दम पर कई सालों से सिनेमाजगत में बेमिसाल काम कर रही हैं। अभिनेत्री की खूबसूरती उनका अनोखा अंदाज और उनकी लाजवाब अदाकारी उन्हें सभी अभिनेत्रियों के बीच में सबसे अलग बनाती है। वैसे तो करीना कपूर खान के लाखों फैंस हैं, लेकिन उनका एक जबरा फैन ऐसा भी है जिसे लगता है कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में जो किरदार आलिया भट्ट ने निभाया था वह किरदार करीना कपूर बेहतर निभा सकती है। अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए फैन ने करीना का एआई की मदद से एक वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
Trending Videos


एआई की मदद से बनाया वीडियो
करीना कपूर के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर 12.2 मिलियन फैंस हैं। तो वहीं कुछ फैंस ऐसे भी है जो उनको हर एक उस फिल्म में देखना चाहते है जो फिल्में उन्हें पसंद आई हो। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा कलेक्शन किया था। लेकिन करीना कपूर के एक फैन ने उनका एआई की मदद से एक वीडियो बनाया है, जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीना के इस अनोखे फैन ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के एक वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आलिया की जगह करीना का चेहरा लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस की राय
इस वायरल हुए वीडियो पर फैंस लगातार अपनी राय दे रहे है। एक फैन ने लिखा, 'करीना यह रोल ज्यादा अच्छा कर पाती'। वहीं एक और फैन ने कहा, 'इस वीडियो को देखने के बाद फिल्म के लिए आलिया डुप्लिकेट लग रही हैं जबकि करीना असली लग रही हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'देखो तो जरा करीना को ओएमजी कितनी जबरदस्त लग रही हैं।' तो वहीं एक प्रियंका के फैन ने लिखा, ' प्लीज इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा का भी एक एआई बना दो।' तो वहीं एक और फैन ने इस वीडियो पर आलिया की जगह विद्या बालन की एआई बनाने की डिमांड की है। हालांकि इस वीडियो पर आलिया और करीना का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Bollyvert AI (@bollyvert.ai)



एक शो के दौरान आलिया ने कहा था कि वह करीना कपूर की बहुत बड़ी फैन है। वह उन्हें बचपन से फॉलो करती आई हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म की स्क्रीनिंग16 फरवरी 2022 के 72वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया था। इस फिल्म के लिए आलिया को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म निर्माता जयंतीलाल गड़ा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, इंदिरा तिवारी, सीमा पाहवा, वरुण कपूर और जिम सर्भ ने अहम भूमिका निभाई है। बहरहाल, आलिया जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया 'ब्रह्मास्त्र 2', 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed