फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kerala Congress allegation on Preity Zinta regarding 18 crore loan write off and connection with bjp actress r

Preity Zinta: लोन माफ की चर्चा के बीच कांग्रेस ने भाजपा से जोड़ा प्रीति जिंटा का नाम, भड़क गईं अभिनेत्री

Tue, 25 Feb 2025 02:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 25 Feb 2025 02:06 PM IST
सार

Preity Zinta: केरल कांग्रेस ने भाजपा को लेकर प्रीति जिंटा पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। ऐसे में प्रीति जिंटा ने कांग्रेस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर इस पर सफाई दी है।

विज्ञापन
Kerala Congress allegation on Preity Zinta regarding 18 crore loan write off and connection with bjp actress r
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz

विस्तार

प्रीति जिंटा का 18 करोड़ रुपये का कर्ज माफ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर केरल की कांग्रेस यूनिट ने ट्वीट किया है। केरल कांग्रेस यूनिट ने अपने एक ट्वीट में इल्जाम लगाया है कि 'प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस भाजपा को दिया और उन्होंने उनके 18 करोड़ रुपये माफ कर दिए।' इस पर प्रीति जिंटा ने एक लंबी पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने ट्वीट कर प्रीति पर लगाया इल्जाम
केरल की कांग्रेस यूनिट ने एक पोस्ट में इल्जाम लगाया है कि 'उन्होंने (प्रीति) अपना अकाउंट भाजपा को दिया और उन्होंने उनके उस बैंक के 18 करोड़ रुपये माफ कर दिए जो बैंक अब बंद हो चुकी है। जमाकर्ता अपने पैसों के लिए रोड पर हैं।' इस पर प्रीति जिंटा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इस पर जवाब दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: क्या वाकई प्रीति जिंटा का 18 करोड़ का लोन हो गया माफ? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति जिंटा नराजगी जताते हुए दिया स्पष्टीकरण
प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस को जवाब देते हुए लिखा है कि 'मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट खुद चलाती हूं। गलत खबर फैलाने पर आपको शर्म आनी चाहिए। किसी ने मेरा कर्जा माफ नहीं किया है। मैं हैरान हूं कि एक राजनीतिक पार्टी और उनके प्रतिनिधि इस तरह की गलत खबरें फैला रहे हैं और घिनौनी गपशप में शामिल हैं। मेरा नाम और मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मेरा कर्ज 10 साल पहले पूरी तरह से चुकाया जा चुका है। उम्मीद है कि इस स्पष्टीकरण से भविष्य में कोई भी गलतफहमी नहीं होगी।'
विज्ञापन

Kerala Congress allegation on Preity Zinta regarding 18 crore loan write off and connection with bjp actress r
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz
क्या है पूरा मामला?
खबरें हैं कि संकटग्रस्त न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक की एक ब्रांच मैनेजर की जानकारी के बिना कई लोगों को लोन जारी किए गए। इसमें से कई लोन को बट्टे खाते में डाला गया। इसमें प्रीति जिंटा के कथित 18 करोड़ रुपये भी शामिल थे। खबरों के मुताबिक न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इसके संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed