Jigra: वेदांग की फिल्म 'जिगरा' के गाने को लेकर खुशी कपूर ने दी प्रतिक्रिया, सह-कलाकार आलिया ने भी की तारीफ
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की आगामी फिल्म 'जिगरा' के गाने पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड खुशी कपूर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बधाई दी है। इस गाने को खुद वेदांग ने गाया है, जिसके लिए आलिया ने भी उनकी सराहना की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेदांग रैना अपनी अगली फिल्म जिगरा के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले निर्माताओं ने एक वीडियो साझा कर जानकारी दी है कि फिल्म का टाइटल ट्रैक जल्द ही रिलीज किया जाएगा। दिलचस्प बात है कि इस गाने को वेदांग रैना ने ही गाया है। इस बीच उनके साथ डेटिंग करने की अफवाहों के लिए मशहूर उनकी कथित गर्लफ्रेंड खुशी कपूर ने भी उन्हें बहुत बधाई दी है।
View this post on Instagram
खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया वीडियो
खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल वाले इमोजी के साथ वीडियो साझा किया। उनके अलावा आलिया भट्ट ने भी उनके वीडियो के लिए लिखा, “वेदांग रैना आपकी आवाज बहुत अच्छी है।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रैना ने कहा, “आप भी बहुत प्यारे हैं।” वेदांग ने अपने जवाब में आंखों में आंसू वाली इमोजी के साथ लाल दिल वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि यह फिल्म राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है।
‘अनुपमा’ की बेटी बनकर मिली नफरत, अब ‘बिग बॉस’ से प्यार कमाएंगी मुस्कान
जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं वेदांग-आलिया
आलिया और वेदांग 'जिगरा' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। बीते 4 अक्तूबर को भी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास रील साझा की थी, जिसने फैंस का तुरंत ध्यान आकर्षित किया था। वीडियो में आलिया छत पर टहलती हुई दिखाई देती हैं। आलिया ने भाई-बहनों की तस्वीर वाली सफेद टी-शर्ट पहन रखी है। वह वेदांग के पास जाती हैं, जिन्होंने मैचिंग ब्लैक टी-शर्ट पहनी है। दोनों टी-शर्ट के पीछे हिंदी में 'घर' लिखा हुआ है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए जिगरा के "तेनु संग रखना" गाने को गुनगुनाते दिखते हैं।
KBC 16: आमिर ने अमिताभ बच्चन के स्टारडम पर की बात, बिग बी के सबसे बड़ा फैन होने का दिया सबूत
11 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
करण जौहर के निर्माण में बनी इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। जिगरा को यू/ए रेटिंग मिली है। फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 35 मिनट है। फिल्म में आलिया और वेदांग भाई बहन के किरदार में नजर आने वाले हैं। आलिया ने फिल्म का सह निर्माण भी किया है। फिल्म में आलिया अपने भाई को बचाने के लिए बेताब होकर एक मिशन पर निकल पड़ती हैं। फिल्म में भाई और बहन का भावनात्मक रिश्ता देखने को मिलने वाला है। फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज हो रही है।
Devara Box Office Collection: देवरा की कमाई में रविवार को दिखा मामूली सुधार, जानें फिल्म का कुल कारोबार