Kiara Advani: ‘वॉर 2’ को लेकर उत्साहित हैं कियारा, शूटिंग पूरी होने पर बोलीं- ‘नहीं हो रहा इंतजार’
War 2: ‘वॉर 2’ अपनी रिलीज से पहले ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अब फिल्म की अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने अनुभव शेयर किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘वॉर 2’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और पहली बार जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का पर्दे पर क्लैश देखने के लिए दर्शक खासा उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। जिसके बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म की शूटिंग पूरे होने पर फिल्म के अपने अनुभवों को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपने को-एक्टर्स जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी का भी जिक्र किया था। अब अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया है और फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर एक पोस्ट शेयर किया है।
कियारा बोलीं- नहीं हो रहा इंतजार
कियारा ने अपने एक्स अकाउंट पर ऋतिक की पोस्ट को ही री-शेयर किया है। इसके साथ ही कियारा ने लिखा, “उत्साह दोनों का एक जैसा ही है ऋतिक। आपके साथ स्क्रीन शेयर करना एक यादगार अनुभव रहा, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता। आदी सर, तारक और हमारी शानदार टीम ने जो अद्भुत तैयार किया है, उसे लोगों के सामने लाने का इंतजार नहीं हो रहा।” अपनी इस पोस्ट में कियारा ने ऋतिक और जूनियर एनटीआर को मेंशन भी किया है।
The excitement is mutual, @iHrithik ! 🙌 Sharing the screen with you has been an unforgettable experience. Can’t wait for the world to witness what Adi sir, Ayan @tarak9999 and our incredible team have brought to life ❤️ #War2 https://t.co/21LBDMXsxl
— Kiara Advani (@advani_kiara) July 9, 2025
ऋतिक ने शेयर की थी इमोशनल पोस्ट
इससे पहले ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर केक काटते हुए एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए एक खास नोट भी लिखा था। इसमें उन्होंने फिल्म के अपने को-एक्टर्स कियारा, जूनियर एनटीआर को भी मेंशन करते हुए उनके साथ काम करने के अपने अनुभवों को जाहिर किया था।
Feeling a mixed bag of emotions as the cameras stopped rolling for #War2. 149 days of relentless chase, action, dance, blood, sweat, injuries... and it was all WORTH IT!@tarak9999 sir it has been an honor to work alongside you and create something so special together.… pic.twitter.com/MWCm4QMPyd
— Hrithik Roshan (@iHrithik) July 8, 2025
यह खबर भी पढ़ेंः Hrithik Roshan: 'वॉर 2' की शूटिंग पूरी होने पर भावुक हुए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट
14 अगस्त को रिलीज होगी ‘वॉर 2’
‘वॉर 2’ यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। ‘वॉर 2’ में ऋतिक ने पहली फिल्म की तरह ही रॉ एजेंट कबीर की भूमिका निभाई है। फिल्म में जूनियर एनटीआर निगेटिव किरदार में नजर आएंगे, जबकि कियारा फीमेल लीड में दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।