फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Know about madhuri dixit and dr nene love story and how her brother play important role in this

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी की लव लाइफ में भाई का था अहम रोल, डिनर पार्टी के बहाने इस शख्स से मिलवाया

Thu, 15 May 2025 10:55 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 15 May 2025 10:55 AM IST
सार

Madhuri Dixit Love Life: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस को कैसे मिला उन्हें अपना प्यार, जिसमें उनके भाई का था अहम रोल।

विज्ञापन
Know about madhuri dixit and dr nene love story and how her brother play important role in this
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene

विस्तार

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अभिनय, खूबसूरती और डांस के साथ-साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी से भी दर्शकों का दिल जीता है। माधुरी और डॉ. नेने की जोड़ी ने बताया कि कैसे सच्चे प्यार के कारण दूरियों को भी बौना साबित किया जा सकता है। 24 साल पहले कैसे अभिनेत्री की डॉ. नेने से हुई मुलाकात और फिर कैसे हुई शादी। आज माधुरी दीक्षित के 58वें जन्मदिन पर जानेंगे उनकी लव लाइफ के बारे में।

विज्ञापन

Know about madhuri dixit and dr nene love story and how her brother play important role in this
माधुरी दीक्षित और उनके भाई अजीत दीक्षित - फोटो : फेसबुक
कैसे माधुरी के भाई ने बनाया प्लान? 
साल 2016 में माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर के टॉक शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बताया कि उनके भाई अजीत दीक्षित ने कैसे डॉ. नेने से मिलने का प्लान बनाया था। अभिनेत्री ने बताया कि अजीत के बहुत कहने के बाद वह श्रीराम नेने से मिलने को तैयार हो गई, जिन्हें अजीत ने अपना दोस्त बताया था। अजीत का वह दोस्त संयुक्त राज्य अमेरिका में एक कार्डियोवस्कुलर सर्जन थे। एक्ट्रेस ने कहा कि वह तब हैरान हो गई, जब उनके भाई ने बड़ी चालाकी से डॉ. नेने और उनके परिवार को अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था। 

यह खबर भी पढ़ें: Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित के महिला केंद्रित किरदार, इस फिल्म से हथिया ली थी नंबर वन की कुर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

Know about madhuri dixit and dr nene love story and how her brother play important role in this
माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने - फोटो : फेसबुक
जब पहली बार डॉ. नेने से मिली माधुरी
अमेरिका में जन्मे भारतीय मूल के सर्जन श्रीराम नेने को माधुरी दीक्षित के बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि वह कितनी प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। जब अभिनेत्री की मुलाकात डॉ. नेने से पहली बार डिनर पर हुई, तो एक्ट्रेस उन्हें पसंद करने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने पति को पहले यही बताया था कि वह फिल्मों में काम करती हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: अनुपम खेर ने रॉबर्ट डी नीरो को बताया एक्टिंग का गॉडफादर, ‘कान’ में पाम डी’ओर जीतने पर दी बधाई
विज्ञापन

Know about madhuri dixit and dr nene love story and how her brother play important role in this
माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने - फोटो : फेसबुक
डेटिंग के बाद माधुरी ने डॉ. नेने से रचाई शादी
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने काफी समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री होने के नाते माधुरी और उनके परिवार ने इस शादी समारोह को गुप चुप तरीके से करने का फैसला लिया। यह समारोह अमेरिका में आयोजित हुआ और 17 अक्टूबर 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। माधुरी और नेने के दो बच्चे हैं अरिन और रयान। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed