{"_id":"6628b4eb612e8735c004dbd7","slug":"know-why-katrina-kaif-says-alia-is-a-friend-and-discomfort-with-deepika-padukone-past-with-ranbir-kapoor-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: उलझते-संभलते रिश्तों को लेकर कैटरीना कैफ ने कही थी यह बात- आलिया दोस्त है, लेकिन दीपिका...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Katrina Kaif: उलझते-संभलते रिश्तों को लेकर कैटरीना कैफ ने कही थी यह बात- आलिया दोस्त है, लेकिन दीपिका...
Wed, 24 Apr 2024 01:04 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:04 PM IST
सार
अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बातचीत की थी। उनका यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया में सनसनी मचा रहा है। रणबीर कपूर के साथ उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। तो वहीं दीपिका पादुकोण और रणबीर के रिश्ते की सच्चाई भी सभी को पता है।
विज्ञापन
कैटरीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण अपनी जिंदगी में अलग-अलग समय पर रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। रणबीर की वजह से दीपिका-कैटरीना के बीच असहजता को वह लंबे समय पहले ही दूर कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना से एक बार आलिया के साथ दोस्ती और दीपिका के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, जिस पर अभिनेत्री ने खुलकर बात की थी।
रिश्तों की डोर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अब आलिया भट्ट से शादी कर चुके हैं और दोनों की एक बेटी राहा है। आलिया से शादी से पहले रणबीर कई बॉलीवुड हसिनाओं को डेट कर चुके हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का नाम कई बार सामने आया है। एक वक्त था जब रणबीर का नाम कैटरीना कैफ के साथ जुड़ता था साथ ही दोनों की शादी की खबरें भी आती रहती थी। इसके अलावा रणबीर और दीपिका पादुकोण का रिश्ता भी काफी सीरीयस था। दीपिका-कैटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर ने आलिया को डेट करना शुरू किया और फिर दोनों ने 2022 में शादी कर ली। वहीं कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं। दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की है और वे दोनों बेहद खुश हैं, तो वहीं कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल से शादी की है। रणबीर कपूर से अलग होने के काफी समय बाद भी दीपिका और कैटरीना में दोस्ती नहीं हो पाई थी। लेकिन अब ये दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड रखती हैं।
दीपिका और रणबीर कपूर
दीपिका और रणबीर 2009 में अलग हो गए थे, जिसके बाद रणबीर ने कैटरीना को डेट करना शुरू किया। 2009 से 2016 तक रणबीर-कैटरीना ने एक-दूसरे को डेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर का परिवार कैटरीना को ज्यादा पसंद नहीं करता था, जिसके चलते दोनों अलग हो गए थे। कैटरीना कैफ से 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि वह आलिया की दोस्त कैसे बनीं, जो उस समय रणबीर को डेट कर रही थीं और दीपिका के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं?
विज्ञापन
कैटरीना ने किया था खुलासा
कैटरीना ने एक इंटरव्यू में कहा, ''यह इस एहसास से आता है कि यह चीजें मायने नहीं रखतीं। अपने अंदर नाराजगी या गुस्सा बनाए रखने से स्थिति में कोई सुघार नहीं आएगा। यहां आपकी सोच सीमित हो जाती है, लेकिन मैं इंसान हूं। हां, मुझे बुरा लगता है, मैं रोती हूं। मैं बेकार महसूस कर रही हूं। और फिर, मैं वापस उठती हूं और कहती हूं, कि सब ठीक है। कुछ आ रहा है, कुछ आ रहा है। जहां तक दीपिका के साथ असहज रिश्ते की बात है तो मुझे अब हमारे बीच कोई दुश्मनी या असहजता महसूस नहीं होती। मुझे उसे जाने देने में खुशी महसूस हुई।''
कैटरीना कैफ 2018 में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन में भी शामिल हुई थीं। दीपिका ने उन्हें अपने मुंबई रिसेप्शन में बुलाया था। कैटरीना ने इसका खुलासा करते हुए कहा था, ''मेरे लिए, बस यही महत्वपूर्ण है कि वह आईं और मुझे इन्वाइट किया। मुझे वो हमेशा से पसंद रही हैं। काम के प्रति उनका लगाव देखकर मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। मैंने उनके साथ अपनी शांति बना ली।''