सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   krishna abhishek hints at karan kundrra tejasswi prakash marriage in laughter chefs 2

Karan-Tejasswi Wedding: शादी करने जा रहा टीवी का ये चहेता कपल, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने किया कन्फर्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 02 Jul 2025 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Laughter Chefs 2: शो में पंडितों के सामने कृष्णा अभिषेक ने हिंट दिया कि अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश। उन्होंने कहा कि करण अब शादी करने जा रहे हैं।

krishna abhishek hints at karan kundrra tejasswi prakash marriage in laughter chefs 2
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

टीवी के सबसे चहेते कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। फैंस जहां लंबे समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या अब वाकई 'तेजरन' शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं?

Trending Videos

शो में हुई गुरु पूर्णिमा की खास थीम
लोगों को हंसाने वाला शो लाफ्टर शेफ्स 2 अब अपने अंतिम चरण में है। हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया जिसमें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंडितों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। एपिसोड में जहां सभी कंटेस्टेंट्स खास व्यंजन बना रहे थे, वहीं कृष्णा अभिषेक का एक मजाकिया सवाल शो में चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)




ये खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: आइटम सॉन्ग को लेकर हुमा कुरैशी का खुलासा, बोलीं- 'गलत जगह आ गए...'

कृष्णा ने छेड़ी करण की शादी की बात
प्रोमो में देखा गया कि कृष्णा अभिषेक ने पंडितों से कहा कि ये करण हैं अब शादी करने जा रहा है। जिसपर पंडित जी ने कहा कि शादी के बिना जीवन अधूरा है। इसके बाद कृष्णा मजाक करते हुए फिर कहते हैं कि अगर एक शादी से जीवन अधूरा है, तो क्या तीन-चार कर लेनी चाहिए? इसपर पंडित जी ने हंसते हुए जवाब दिया कि शादी केवल एक बार होनी चाहिए। कृष्णा के इस सवाल-जवाब के बाद सेट पर मौजूद सभी हंसने लगे, लेकिन फैंस ने इसे 'तेजरन वेडिंग हिंट' के तौर पर लेना शुरू कर दिया है।

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
प्रोमो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा, ‘तेजरन की शादी जल्द होनी चाहिए’,  तो किसी ने उन्हें ‘परफेक्ट कपल’ बताते हुए नजर न लगने की दुआ की। फैंस अब करण और तेजस्वी से जल्द ऑफिशियल अनाउंसमेंट की उम्मीद कर रहे हैं।


 

करण-एल्विश की जोड़ी बनी विनर?
वहीं अगर शो के फिनाले की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक करण कुंद्रा और यूट्यूबर एल्विश यादव इस सीजन के विजेता बने हैं। इनके बाद अली गोनी और रीम शेख को सेकेंड पोजिशन मिला, जबकि राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक तीसरे स्थान पर रहे। शो को जज किया शेफ हरपाल सिंह सोखी ने और होस्टिंग की भारती सिंह ने।

क्या शादी की ओर बढ़ रहे हैं तेजरन?
भले ही अभी तक करण और तेजस्वी की शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस शो में हुई इस बात ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर उम्मीदें जगा दी हैं। फैंस को अब बस उसी पल का इंतजार है जब ये जोड़ी अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed