‘आज के शोज से अलग…’, ‘बिग बॉस’ और ‘लॉक अप’ से ‘अलायंस’ की तुलना होने पर बोले कुणाल खेमू, बताया क्यों बने होस्ट
Kunal Khemu: एक्टर कुणाल खेमू इन दिनों प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शो की तुलना ‘बिग बॉस’ और ‘लॉक अप’ से किए जाने पर खुलकर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुणाल खेमू ने कहा कि बिग बॉस ने इंडियन रियलिटी टीवी में अपनी एक अलग पहचान बना ली है और आज हर शो की सफलता को उसी से तुलना करके देखा जाता है। लेकिन उनका मानना है कि ‘अलायंस’ बाकी शोज से अलग है।
दर्शकों को नया स्वाद मिल सके
उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘आपको सिर्फ अलग दिखने के लिए अलग होने की जरूरत नहीं है। हम एक फॉर्मेट को फॉलो कर रहे हैं और उसे इसलिए चुना गया क्योंकि वह आज के शोज से अलग है।
फिल्मों की तरह, जब कोई चीज चलती है तो हर कोई वैसा ही करना चाहता है। रियलिटी शोज इसलिए बनते हैं क्योंकि लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं। अगर कोई नहीं देखता, तो ये बनते ही नहीं। हर कोई कुछ नया करने की कोशिश कर रहा है ताकि दर्शकों को नया स्वाद मिल सके।’
क्यों शो के होस्ट बने कुणाल?
कुणाल ने यह भी बताया कि आखिर उन्होंने रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर डेब्यू करने का फैसला क्यों लिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा यह जानने की उत्सुकता थी कि ये शोज बनते कैसे हैं और इनके पीछे क्या होता है।
सामने बैठकर ड्रामा को अनफोल्ड होते देखना कैसा होता होगा? रियलिटी टीवी को लेकर हमेशा एक सवाल रहता है- क्या ये स्क्रिप्टेड होता है या नहीं? कम से कम अब मुझे इसका जवाब मिल जाएगा।’ हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि शो का अनस्क्रिप्टेड होना उनके लिए जरूरी नहीं था, और वह खुले दिमाग के साथ इस प्रोजेक्ट में आए।
ये भी पढ़ें- Alliance: कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' में नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी; क्या सोहेल खान की भी होगी एंट्री?
बता दें कि ‘अलायंस’ 26 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है। इस शो में रवि किशन, जैद दरबार, नीति टेलर, मिनी माथुर, डॉली जावेद, कुशाल टंडन, अर्सलान गोनी, पायल गेमिंग, सब्बी सूरी, रुही दोसानी, रिव्वा किशन, डेजी शाह और वंशज जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं।