फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lata Mangeshkar Song Ajeeb Dastan Hai Remake And Sing By Mannara Chopra Actress Face Trolling

Mannara chopra: प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा ने गाया लता मंगेशकर का गाना, ट्रोलिंग का हो गईं शिकार

Fri, 21 Mar 2025 08:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 21 Mar 2025 08:24 PM IST
सार

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर यानी बहन को सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर जी का एक मशहूर गाना गाने के कारण ट्रोल होना पड़ा है। जानिए, मनारा की आवाज, उनके अंदाज पर भी यूजर्स ने क्या टिप्पणी की है। 

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Song Ajeeb Dastan Hai Remake And Sing By Mannara Chopra Actress Face Trolling
मनारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@memannara

विस्तार

अभिनेत्री मनारा चोपड़ा को दर्शक ‘बिग बॉस 17’ के कारण पहचानने लगे थे। इन दिनों वह एक शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी नजर आ रही हैं। रिश्ते में मनारा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन लगती हैं। हाल ही में मनारा ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के एक मशहूर गीत को रीक्रिट किया। इस गाने को सुनने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

विज्ञापन


मनारा ने गाया गाना ‘अजीब दास्तां है’ 
हाल ही में मनारा चोपड़ा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज में लता मंगेशकर जी के गाने ‘अजीब दास्तां है’ को रिक्रिएट किया है। इस गाने काे लेकर मनारा के फैंस ने उन्हें सराहा। गाने और उनकी लुक की तारीफ की। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Mannara Chopra: बिग बॉस के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' होस्ट करेंगी मनारा! फैंस ने लगाई अभिनेत्री की जीत पर मुहर  
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीफ से ज्यादा मिली ट्रोलिंग 
मनारा को जितनी तारीफ गाने को लेकर मिली उससे ज्यादा वह ट्रोलिंग का शिकार हुईं। कई यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। एक यूजर लिखता है, ‘यह आपका हिंडन टैलेंट है, उसे छुपाकर ही रखें, प्लीज।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘अगर ओवर एक्टिंग का कोई ओलंपिक होता तो मनारा को सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल मिलते।’ इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, ‘सस्ती कॉपी।’ सभी लोग नाराज नजर आए क्योंकि उन्हें लगता है कि मनारा ने लता जी के गाने को खराब कर दिया है। 

ये खबर भी पढ़ें:दुल्हन बनने की तैयारी में मन्नारा? कहा- दूल्हा मिलते ही लेकर भाग जाऊंगी
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mannara Chopra (@memannara)


साउथ-हिंदी फिल्मों में किया अभिनय 
मनारा चोपड़ा ने साउथ और हिंदी फिल्माें में अभिनय भी किया है। वह हिंदी फिल्म ‘जिद’ और दक्षिण भारतीय फिल्म ‘सीता’ के अलावा कई और फिल्मों में भी नजर आईं। इस समय वह टीवी रियालिटी शो में ज्यादा सक्रिय है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed