Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Love Aaj Kal actress Arushi Sharma Pink color full lehenga on her wedding with Vaibhav Vishant Photos viral
{"_id":"662b413aeaf88a988908b15f","slug":"love-aaj-kal-actress-arushi-sharma-pink-color-full-lehenga-on-her-wedding-with-vaibhav-vishant-photos-viral-2024-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arushi Sharma: गोल्डन कलीरे-गुलाबी लहंगे में आरुषि का ब्राइडल लुक, लव आज कल अभिनेत्री ने साझा की तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arushi Sharma: गोल्डन कलीरे-गुलाबी लहंगे में आरुषि का ब्राइडल लुक, लव आज कल अभिनेत्री ने साझा की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:26 AM IST
सार
फिल्म लव आज कल फेम अभिनेत्री आरुषि शर्मा ने निर्देशक वैभव विशांत संग शादी रचाई है। अपनी शादी की लाजवाब तस्वीरों को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही फैंस के लिए लिखा है एक खास नोट।
विज्ञापन
1 of 6
आरुषि शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म लव आज कल फेम अभिनेत्री आरुषि शर्मा ने निर्देशक वैभव विशांत संग शादी रचाई है। अपनी शादी की लाजवाब तस्वीरों को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही फैंस के लिए लिखा है एक खास नोट।
2 of 6
आरुषि शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'लव आज कल' फेम अभिनेत्री आरुषि शर्मा ने हाल ही में अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है। अभिनेत्री ने इस महीने की 18 अप्रैल को कास्टिंग निर्देशक वैभव विशांत संग सात फेरे लिए है। शादी के बाद आरुषि ने अपनी शादी की कुछ शानदार तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिनपर फैंस ने जमकर उन्हें बधाई दी। साथ ही इसके अभिनेत्री ने शादी का वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर किया था। कुछ ही घंटों पहले आरुषि ने अपना ब्राइडल फोटोशूट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी शादी के लहंगे के साथ ब्राइडल ज्वैलरी दिखाती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
3 of 6
आरुषि शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
आरुषि शर्मा का ब्राइडल लुक
गोल्डन कलीरे, गुलाबी लहंगे पर कमरबंद के साथ आरुषि ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना ब्राइडल लुक साझा किया है। लव आज कल अभिनेत्री ने हल्के गुलाबी रंग का चूड़ा और सुनहरे रंग की कलीरे में आरुषि के हाथों रची मेहंदी बेहद सुंदर लग रही है। आरुषि ने गुलाबी लहंगे के साथ हल्का ग्लॉसी मेकअप अपानाय, जो उनकी नेचुरल सुंदरता को और भी बढ़ाता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आरुषि शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
ज्वैलरी में नेकपीस, झुमका, मांग टीका और अंगूठियां शामिल थीं। जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह था उनका सुनहरा कमरबंध। बालों को लैवेंडर गजरे के साथ बन स्टाइल में ओढ़नी पहने आरुषि बहुत प्यार दिखीं।
विज्ञापन
5 of 6
आरुषि शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों के साथ उन्होंनें कैप्शन में लिखा, ''हमेशा के लिए अब शुरू होता है 18.04.2024। दुनिया के इस कोने में, पहाड़ियों के बीच हमारी जिंदगी की नई शुरुआत। आप सभी का धन्यवाद हमारे दिल को खुशियों और आर्शीवाद से भरने के लिए''।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।